मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से जीत दर्ज कर पहली बार विश्व कप खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक पल बताया और पूरी टीम व देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बार महिला विश्व कप विजेता बनी भारत की टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1973 से शुरू हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगी।

विश्व कप क्रिकेट का गौरवशाली इतिहास

विश्व कप के इतिहास में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार खिताब जीता है। इस बार भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार फाइनल में पहुंचीं, जिसमें भारतीय महिला टीम ने अपनी श्रेष्ठता और कौशल का प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीम और देशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व कप जीतना पूरे राष्ट्र के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष ने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस गौरवशाली जीत पर समस्त देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं।

Scroll to load tweet…