पीएससी की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट को कोचिंग क्लास में पढ़ते पढ़ते हार्ट अटैक आ गया। देखते ही देखते ही उसकी मौत हो गई। अचानक आए हार्ट अटैक के कारण कुछ ही देर में स्टूडेंट ने दम तोड़ दिया।

इंदौर.मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में बुधवार दोपहर एक स्टूडेंट को बैठे बैठे हार्ट अटैक आ गया, जिससे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चलने के बावजूद छात्र ने बुधवार देर शाम दम तोड़ दिया। छात्र अपने पिता का इकलौता लड़का है। जो अफसर बनना चाहता था। लेकिन किसे पता था कि वह इतनी जल्दी दम तोड़ देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिये कौन है स्टूडेंट

स्टूडेंट का नाम राजा लोधी है। जिसकी उम्र महज 18 साल थी। उसके पिता पीएचई विभाग में इंजीनियर हैं। राजा मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। जिसका एक भाई मोबाइल का व्यापार करता है। राजा अकेला भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करने के लिए इंदौर में कमरा किराये पर लेकर रह रहा था।

पीएससी की तैयारी कर रहा था राजा

18 साल का स्टूडेंट एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था। जिसके चलते वह इंदौर से कोचिंग कर रहा था। बुधवार की दोपहर जब वह कोचिंग क्लास में बैठकर पढ़ रहा था, तभी अचानक बैठे बैठे उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उसे तुरंत आईसीयू में एडमिट किया गया। लेकिन शाम को उसने दम तोड़ दिया।