आज कल हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की घटना बहुत हो रही है। ऐसी खबरों से लोगों में चिंता बढ़ जाती है। इसी बीच ऐसा ही कुछ वाक्या इंदौर में देखने को मिला, जब शहर के एक योग  केंद्र में रिटार्यड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा की मौत डांस करते-करते हो गई।

Indore Retired Soldier Heart Attack Death: आज कल हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की घटना बहुत हो रही है। ऐसी खबरों से लोगों में चिंता बढ़ जाती है। इसी बीच ऐसा ही कुछ वाक्या इंदौर में देखने को मिला, जब शहर के एक योग केंद्र में रिटार्यड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा की मौत डांस करते-करते हो गई। वो योग केंद्र में देश भक्ति गीत मां तुझे सलाम गाने पर नाच रहे थे। उन्होंने एक हाथों में तिरंगा भी थामा हुआ था। तभी अचानक वो अनबैलेंस हो गए और गिर गए। कार्यक्रम में शामिल लोगों को लगा की वो नाटक कर रहे हैं और ये डांस का हिस्सा है। हालांकि, जब उन्होंने कोई भी हलचल नहीं की तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्हें तुरंत उसी हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करार दे दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रिटायर फौजी की मौत के बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज भी आया, जिससे पता चला की उन्होंने पहले ही अंग दान करने वाले संस्था में अपना नाम लिखवा रखा था। इस बात की सूचना उनके परिवार वालों को दी गई, जिसके बाद उनके मृत शरीर से उनकी आंखें और त्वचा को दान कर दिया गया। बता दें इस तरह की खबरें लोगों को अलर्ट करने वाली है। वहीं इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे फौजी की मौत हो जाती है।

ये भी पढ़ें: सबसे दुखद तस्वीर: MP में साथ जिंदा जले पति-पत्नी और बेटी...एक अर्थी पर लेटे तो रो पड़ा इलाका