मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने ​पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ चार लाइनें लिखीं, जिसे पढ़ने के बाद पुलिस ने पति को अरेस्ट कर लिया। आईये जानते हैं क्या मामला है।

इंदौर. इंदौर के तेजाजीनगर क्षेत्र में स्थित एक टाउनशिप में रहने वाली विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। इससे पहले उसने हाथ पर ही सुसाइड नोट लिखा। जिसे पढ़कर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मराठी महिला ने किया सुसाइड

महिला महाराष्ट्र की रहनेवाली है। उसने मराठी भाषा में सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें अपने पति पंकज पाटिल और उसकी प्रेमिका नम्रता पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में पंकज और नम्रता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मायके वाले पहुंचे इंदौर

जानकारी मिलने पर लड़की के मायके वाले इंदौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पंकज के उसी टाउनशिप में रहने वाली नम्रता से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उनकी बेटी कविता काफी परेशान थी। कविता ने सोमवार को सुसाइड किया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को जांच कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

दो बेटियां, 40 साल की मां

महिला कविता की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। एक बेटी इंदौर में और एक बेटी महाराष्ट्र के पुणे में पढ़ रही है। जानकारी मिलते ही वह भी इंदौर आ गई।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देगी ये घटना, 22 साल की बीवी ने बेटी को गोद में लेकर पति के सामने किया कांड

घरवालों के खिलाफ केस दर्ज

महिला के सुसाइड केस में पुलिस ने महिला के पति, उसकी प्रेमिका सहित माता पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को बुलाया घर, नींद की गोली खिलाकर...