Indore News : इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों ने 2 नवजातों के हाथ कुतर दिए। पहली घटना रविवार, दूसरी सोमवार को हुई। अस्पताल में चूहों की भरमार है। MY इंदौर शहर का सबसे बड़ा अस्पताल है।

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सबसे बड़े अस्पताल एमवाय हॉस्पिटल से शाकिंग खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। यहां चूहों का आतंक इस कदर है कि उन्होंने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए। दोनों मासूमों का जन्म दो-तीन पहले ही हुआ है। हैरानी की बात यह है कि सबसे पहली घटना रविवार के दिन सामने आई थी, जब चूहे ने एक बच्चे को कुतरा था। लेकिन उसका ट्रीटमेंट भी कर दिया गया। लेकिन लगातार दूसरे दिन सोमवार को फिर वही घटना सामने आई और चूहों ने दो दिन के बच्चे को काट दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चहों की भरमार

रिपोर्ट में सामने आया है कि इंदौर के एमवाय अस्पताल के पूरे परिसर में चहों की भरमार है। इनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि इन्हें देखकर कई डॉक्टर और नर्स भी सहम जाते हैं। अब इन दोनों घटनाओं के बाद एमवायएच प्रबंधन ने इन चूहों को यहां से भगाने के लिए बड़े लेवल पर ऑपरेशन करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताकि आने वाले समय में यह किसी और नवजात या मरीज को नहीं कुतर सकें।

दोनों नवजातों का विशेष तौर पर रखा जा रहा ध्यान 

बता दें कि नवजातों के चूहों के काटने के बाद मामले की जानकारी स्टाफ ने डॉक्टरों को सूचना दी। इसके बाद सीनियर डॉक्टर्स यूनिट में पहुंचे और बच्चों की जांच का इलाज शुरू किया। वहीं । विभाग के एचओडी डॉ. ब्रजेश लाहोटी को फोन पर घटनाक्रम सूचना दी। क्योंकि डॉ. लाहोटी अभी छुट्टी पर हैं और भोपाल गए हुए हैं। लेकिन उन्होंने अपने स्टॉफ को कहा कि दोनों नवजातों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए और स्टाफ को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। बता दें कि अस्पताल में बच्चों के कुतरने का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई हॉस्पिटल में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां चूहों ने डेडबॉडी तक नहीं छोड़ा।