- Home
- States
- Madhya Pradesh
- कौन हैं इंदौर कलेक्टर से निगम आयुक्त तक, क्या इन 5 लोगों की चूक से मर रहे लोग?
कौन हैं इंदौर कलेक्टर से निगम आयुक्त तक, क्या इन 5 लोगों की चूक से मर रहे लोग?
Indore Polluted Water Case : इंदौर में जल त्रासदी में अब तक 13 जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। वहीं कई की हालत सीरियस बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन मौतों का कौन जिम्मेदार है। आज देश के सबसे साफ शहर के सिस्टम ने शर्मसार कर दिया है।

3 बेगुनाहों की मौत का कौन जिम्मेदार?
कल तक जहां पूरा देश जिस क्लीन सिटी पर गर्व करता था, आज वहीं सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में नागरिक गंदा पानी पीने से मर रहे हैं?? वास्तव में यह बेहद शर्मनाक है, दूषित पानी के इस जल त्रासदी से हाहाकार मचा हुआ है। अब शहर के लोग घर के आरओ का पानी पीने तक से डर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 13 बेगुनाहों की मौत का कौन जिम्मेदार है?
कौन हैं इंदौर कलेक्टर?
2013 बैच के आईएएस अधिकारी शिवम वर्मा इंदौर के कलेक्टर हैं। अब सवाल यह उठता है कि इंदौर में नाले का गंदा पानी निगम के नलों में मिलता रहा और कलेक्टर को पता नहीं चला। बताया तो यह भी जाता है कि निगम को लोगों ने शिकायतें भी, फिर भी कलेक्टर साहब को इसकी जानकारी नहीं लगी। क्या जान लेने वाला पानी सिर्फ संयोग है या प्रशासन की लापरवाही?
क्या इंदौर नगर निगम आयुक्त की गलती?
मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार यादव इंदौर नगर निगम आयुक्त हैं। सबसे बड़ा जिम्मेदार तो इन्हीं को माना जाना चाहिए, क्योंकि इनके ही विभाग की लापरवाही से यह त्रासदी घटी है। बताया जाता है कि लगातार गंदे पानी की शिकायतें मिलने के बाद भी इन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। ना ही पाइप लाइन की टेंडर प्रक्रिया में नजर रखी।
क्या इंदौर मेयर से भी हुई चूक?
इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव वैसे तो अपने काम और बेहतर फैसले के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस दूषित पानी केस में इनकी भी चूक है। बताया जाता है कि क्षेत्र के लोगों ने महापौर से इलाके के पार्षद की शिकायत की थी, लेकिन इन्होंने उसे इन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
क्या भागीरथपुरा के पार्षद की गलती
3. भागीरथपुरा के पार्षद कमल बघेला
कमल बघेला उसी भागीरथपुरा से पार्षद हैं, जहां यह जल त्रासदी घटी है। इनके इलाके में नाले का दूषित जल पीने के पानी में मिलता रहा और इनको भनक तक नहीं लगी। बताया जाता है कि क्षेत्र की लोगों ने इनको 4 महीने पहले इसकी शिकायत की थी। लेकिन इन्होंने उसे अनदेखा किया और कोई एक्शन नहीं लिया।
भागीरथपुरा जल सप्लायर प्रभारी की गलती?
जिस भागीरथपुरा में यह जल त्रासदी घटी उस इलाके में पानी सप्लाई करने की जिम्मेदारी यहां के जलकार्य प्रभारी बबूल शर्मा की थी। दूषित पानी सप्लाई होता रहा और इन्होंने ध्यान नहीं दिया।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।