मध्य प्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली 23 वर्ष ममता कुशवाहा की शादी 23 अप्रैल को यूपी के झांसी के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा के साथ हुई थी। 24 अप्रैल को दुल्हन को विदा होकर ससुराल गई, लेकिन चार दिन बाद ही उसकी अचानक मौत हो गई।

निवाड़ी. मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से एक बेहद दुख भरी खबर है, जहां शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। जैसे ही उसका शव बाथरूम के अंदर से मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह हि कि युवती की जान उसके मायके में हुई है, वो चार दिन पहले ही अपने ससुराल से विदा होकर आई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कैसे हुई दुल्हन की मौत...

दरअसल, यह घटना 27 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जब मृतका दुल्हन ममता कुशवाहा रात को बाथरूम गई थी। लेकिन काफी टाइम होन के बाद जब वो नहीं लौटी तो घरवालों को शक हुआ। उन्होंने बाथरूम में जाकर देखा तो वह पानी की टंकी में गिरी हुई थी। आनन-फानन में उसे पानी से उठाया और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया गया। हालांकि अभी तक विसरा रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

शादी के चार दिन बाद खुशियों को लगा गृहण

बता दें कि 23 वर्ष ममता कुशवाहा की शादी 23 अप्रैल को यूपी के झांसी के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा के साथ हुई थी। 24 अप्रैल को सुरेंद अपनी दुल्हन को विदा करके झांसी के बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम घसरपुरा लेकर गया। शादी की रस्में अभी चल ही रहीं थीं कि यह दुखद घटना घट गई। ममता की मौत ने दोनों परिवारों की खुशियों को गृहण लगा दिया। यानि मातम पसर गया है।