MP IAS IPS Transfer 2026 : मध्य प्रदेश के सागर और देवास में जहरीली शराब से 35 लोगों की मौत के मामले के बाद प्रशासनिक फेरबदल चर्चा में है। सरकार ने दोनों जिलों के कलेक्टर और SP समेत कई IAS-IPS अधिकारियों का तबादला किया है?

मध्य प्रदेश के सागर और देवास में जहरीली शराब से 35 लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस का राज्य सरकार पर हमला जारी है। इसी बीच मोहन यादव सरकार ने मामले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दोनों जिलों के कलेक्टर और SP समेत कई IAS-IPS अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आखिर कौन हैं ये अधिकारी, जिन्हें हटाया गया और जिन पर अब दोनों जिलों की जिम्मेदारी है? जानिए पूरी डिटेल।

1.IAS सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल कौन?

प्रतिभा पाल 2012 बैच की IAS अधिकारी हैं। वे सागर की कलेक्टर थीं। तबादले के बाद उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPTDC) का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

2. SP अनुराग सुजानिया कौन हैं?

अनुराग सुजानिया 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे सागर के SP के पद पर तैनात थे। अब उन्हें भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।

3.IAS दिलीप कुमार यादव कौन हैं?

दिलीप कुमार यादव 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर थे। अब उन्हें सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

4.IPS संजीव कुमार सिन्हा कौन?

संजीव कुमार सिन्हा 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे ग्वालियर में विशेष सशस्त्र बल की 14वीं बटालियन में सेनानी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें सागर का नया SP बनाया गया है।

5.IAS ऋतुराज कौन हैं?

ऋतुराज 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे देवास के कलेक्टर थे। तबादले के बाद उन्हें मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

6.IPS पुनीत गहलोत कौन हैं?

पुनीत गहलोत 2017 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे देवास के SP थे। अब उनका तबादला भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर किया गया है।

7.IAS नेहा मीना कौन हैं?

नेहा मीना 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं। वे इससे पहले सिवनी की कलेक्टर थीं। अब उन्हें देवास का नया कलेक्टर बनाया गया है, जहां जिला प्रशासन की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

8.IPS आदित्य मिश्रा कौन?

आदित्य मिश्रा 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे बालाघाट के SP थे। अब उन्हें देवास का नया SP बनाया गया है। उनके सामने जिले में कानून-व्यवस्था और अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण की जिम्मेदारी होगी।