मध्यप्रदेश में एक शादी समारोह में आई लड़की की इज्जत लूट गई है। वह अलसुबह शौच के लिए गई थी, तभी उसके साथ गैंगरेप हो गया है।

अलीराजपुर. मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हो गया है। वह एक शादी समारोह में आई थी। शुक्रवार अलसुबह जब वह शौच के लिए गई थी। रास्ते में उसे दो लड़कों ने पकड़ लिया और बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। लौटकर पीड़िता ने घरवालों को पूरी घटना बताई, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुआ गैंगरेप

मामला एमपी के अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र का है। यहां शादी में आई तीन लड़कियां अलसुबह 4 बजे शौच के लिए शादी वाले घर से कुछ दूरी पर गई, वहां रास्ते में कुछ लड़कों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दो लड़कियां तो भाग निकली, लेकिन एक लड़की को दो लड़कों ने पकड़ लिया। फिर उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को रोते रोते अपने साथ हुई घटना बताई।

जिला चिकित्सालय किया रेफर

बेटी को लेकर मां अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने नाबालिग की स्थिति को देखकर प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है।