Karwa Chauth 2025 : देशभर में आज करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं भोपाल में भारत का एकमात्र करवा चौथ माता मंदिर में यह फेस्टिवल अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। यहां हर सुहागिन की मनोकामना होती है पूरी

Bhopal News:: सुहागिन महिलाएं आज 10 अक्टबूर को अपनी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखेगी और चंद्रमा का पूजन अर्चना करने के बाद व्रत को पूरा करेंगी। वैसे तो देश में हर भगवान के हजारों मंदिर हैं, लेकिन भोपाल में एक ऐसा मंदिर है, जो पूरे भारत में एक ही है। यह मंदिर है करवा चौथ माता का, जहां आज भारी भीड़ होती है। कई लोग यहीं अपना व्रत-पूजन करने के लिए आते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करवा चौथ माता का यह अनोखा मंदिर कोलार की पहाड़ी पर स्थित

दरअसल, यह अनोखा मंदिर कोलार की पहाड़ी पर स्थित है, जिसे कई लोग जीजीबाई मंदिर के नाम से भी जाननते हैं। यहां पर देवी पार्वती के साथ ही उनकी बहुएं रिद्धि, सिद्धि अपने भाई लाभ, शुभ और बहन संतोषी माता के साथ विराजमान है। इस मंदिर के संस्थापक ओम प्रकाश महाराज हैं, जिन्होंने इस मंदिर का 2002 में वैदिक पद्धति से निर्माण कराया है। आज करवा चौथ पर्व पर पूजन, भंडारा और विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें-Karwa Chauth Bhajan Lyrics In Hindi: करवा चौथ पर गाएं ये भजन, लंबी होगी पति की उम्र

करवा चौथ की रात यहां होती है विशेष

मंदिर के संस्थापक ओम प्रकाश महाराज ने बताया कि इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि यह देश में पहला करवा चौथ मंदिर है। उन्होंने बताया कि मंदिर किसी ट्रस्ट या दान समिति के नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भागीदारी से सब संचालित होता है। उन्होंने बतााय कि करवा चौथ की रात इस मंदिर से चांद के पहले दर्शन का इंतजार भी भक्तों के लिए विशेष महत्व होता है।

मंदिर में राम दरबार और 12 ज्योतिर्लिंग विराजमान 

वहीं लोगों का कहना है कि यह मंदिर बहुत चमत्कारिक है, यहां सुहागिनें मन से जो भी मनोकामनाएं करती हैं उनकी कामना पूरी होती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भोपाल ही नहीं आसपास के कई जिलों के लोग पहुंचते हैं। जिसे इस मंदिर के बारे में जानकारी मिलती वह एक बार जरूर दर्शन करने के लिए पहुंचता है। मंदिर में श्री राम दरबार और 12 ज्योतिर्लिंग सहित भगवान की करीब 40 प्रतिमाएं विराजमान हैं।

यह भी पढ़ें-Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: कब निकलेगा करवा चौथ का चंद्रमा? जानें सही समय