मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में एक बार सांस्कृतिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। पर पुलिस के तुरंत एक्शन के चलते मामला किसी तरह काबू किया गया हालांकि इसमें कुछ पुलिस कर्मचारी और अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद से अभी तक पुलिस जवान वहीं डटे हुए है।

खंडवा (khandwa). मध्य प्रदेश के खंडवा शहर से रविवार की रात सनसनीखेज वरादात सामने आई है। इस घटना के चलते कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक बार फिर जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस के तुरंत एक्शन लेने के कारण बड़ी घटना होने से टल गई। पर दो समुदायों के बीच हुई पत्थर बाजी में पुलिस के कुछ जवान घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में पुलिस बल तैनात है। मामला पदम नगर पुलिस थाने का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निजी संपत्ति पर करने लगे पूजा अनुष्ठान

दरअसल शहर के पदम नगर इलाके के दुबे कालोनी के मुंशी चौक पर रहने वाले गणेश जाधव का मकान था। मकान बड़ा होने के चलते इसके पास में खाली पड़े प्लॉट को गणेश की बहु ने वहीं के रहने वाले मोहम्मद असगर को बेच दिया। इतना पता चलता ही समुदाय के कुछ लोगों को यह बात नगवार गुजरी और उन लोगों ने कुछ प्लान बनाया। इसके बाद रविवार की रात वे लोग प्लॉट में जमा हुए और भगवान की मूर्ति स्थापना कर वहीं पूजा करने लगे। इसकी जानकारी दूसरे समुदाय के लोगों को हो गई। और वे लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। दोनो पक्षों के बीच पूजा पाठ की बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी दोनो में झड़प होने लगी। दोनों समुदाय एक दूसरे पर हमलावर होने लगे।

दोनो समुदाय में चलने लगे पत्थर, पुलिस भी आई चपेट में

जैसे ही पुलिस को दो समुदाय के लोगों के लड़ने की जानकारी मिली। इतना पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तीन थानों की पुलिस मौके पर स्थिति संभालने पहुंची। वहां पहुंचते ही पुलिस ने दोनो समुदाय के लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना में पत्थर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पूनमचंद यादव के साथ कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है। बवाल बढ़ता देख जिला कलेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए अभी भी पुलिस बल इलाके में तैनात है।

पत्थरबाजों की हो गई पहचान, जल्द होंगे अरेस्ट

इलाके में हुए बवाल की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अभी तक पूरे मामले में अभी तक पुलिस द्वारा 3 एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें दो पुलिस द्वारा तो एक प्लॉट मालिक द्वारा उनकी खरीदी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर की गई है। उन्होंने कहा कि पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनको जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े- कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को नहीं मिली दिल्ली में शो करने की इजाजत, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने का था खतरा