Bhopal Metro : झीलों की नगरी भोपाल के लिए 20 दिसबंर यानि शानिवार का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि आज भोपाल मेट्रो का उद्घाटन होगा। इसके बाद अब भोपाल भी मेट्रो वाली सिटी कहलाएगा।

Bhopal Metro Inaugurated ON Today : 'बधाई हो भोपाल' अब हम भी मेट्रो वाले, सोशल मीडिया पर अब हर भोपाली यह स्टेटस लगा रहा है। 20 दिसंबर भोपाल के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज शनिवार को झीलों की नगरी की एक और पहचान हो जाएगी। अब हम भी मेट्रो में सफर करेंगे। यानि साफ तौर पर कहें तो आज से राजधानी भोपाल मेट्रो सिटी कहलाएगा। जिसकी आधिकारिक घोषणा के बाद भोपाल में मेट्रो दौड़ेगी। तो आइए जानते हैं इसका रूट क्या होगा, कितना किराया लगेगा और इसकी टाइमिंग क्या रहेगी। भोपाल मेट्रो की सारी डिटेल पाइंट्स में जानते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोपाल मेट्रो में सफर करेंगे सीएम से मिनिस्टर तक

दरअसल, आज शाम 4 बजे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर सीएम डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भोपाल मेट्रो में सुभाष नगर से एम्स तक दौड़ना शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री और सेंट्रल मिनिस्टर के साथ राज्य के कई मंत्री-विधायक इसमें सफर भी करेंगे। बता दें कि इसका उद्घाटन समारोह शहर के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में होगा।

कहां से कहां तक चलेगी भोपाल मेट्रो

  •  सुभाष नगर से एम्स तक भोपाल मेट्रो दौड़ेगी।
  •  भोपाल मेट्रो की दूसरी 6.22 किलोमीटर का होगा।
  •  आम लोग 21 दिसंबर से भोपाल मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

भोपाल मेट्रो के मुख्य स्टेशन

  • सुभाष नगर से एम्स तक कुल 8 मेट्रो स्टेशन होंगे।
  • सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर
  • रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स) हैं।

क्या है भोपाल मेट्रो का समय 

  • सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में दौड़गी मेट्रो।
  • एक दिन में करीब मेट्रो के 17 राउंड लगाएगी।
  • 9 ट्रिप एम्स से सुभाष नगर और 7 ट्रिप सुभाष नगर से एम्स तक

भोपाल मेट्रो का क्या होगा किराया

  • 1 स्टेशन से 2 स्टेशन का किराया 20 रुपए निर्धारित किया गया है।
  •  3 से 5 स्टेशन का किराया 30 रुपए होगा।
  •  6 से 8 स्टेशन का किराया 40 रुपए लगेगा।