कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है। CM डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह भारत में स्वनिर्भर और विविध चीता आबादी स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ द्वारा पाँच शावकों को जन्म देने पर खुशी व्यक्त की और बधाई दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुखी’ और उसके सभी पाँच शावक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि भारत में चीता पुनरुत्पादन कार्यक्रम के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

डॉ. यादव ने कहा कि 33 महीने की उम्र में ‘मुखी’ अब भारत में जन्मी पहली ऐसी मादा चीता बन गई है, जिसने शावकों को जन्म दिया है। यह प्रोजेक्ट चीता के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारतीय प्राकृतिक आवास चीता प्रजाति के लिए सुरक्षित और अनुकूल साबित हो रहे हैं।

जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत में स्वनिर्भर और आनुवंशिक रूप से विविध चीता आबादी बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। इससे देश में जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा।

Scroll to load tweet…