MP के CM मोहन यादव ने आज प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को 1250 राशि के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन पर्व के शगुन के रूप में भेजी।

लाड़ली बहना योजना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना के तहत भेजे जानी वाली राशि में अतिरिक्त 250 रुपए भेजने की घोषणा की है। उन्होंने एक्स के माध्यम से दिया। उन्होंने लिखा-"आज प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को हर महीने मिलने वाली ₹1250 राशि के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन पर्व के शगुन के रूप में उनके बैंक खातों में भेज रहा हूं। रक्षाबंधन कार्यक्रम और सावन उत्सव का यह कार्यक्रम प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। मैं स्वयं आज श्योपुर में आयोजित स्वयं सहायता समूह सम्मेलन और बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहा हूं। इस अवसर पर सिंगल क्लिक से सभी लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। बहनों को बधाई, शुभकामनाएं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

स्व-सहायता समूह सम्मेलन रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव कार्यक्रम

CM मोहन यादव ने कहे अनुसार आज श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित 'स्व-सहायता समूह सम्मेलन, रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव'के कार्यक्रम में भाग भी लिया। इस दौरान उन्होंने 1.29 करोड़ बहनों को लाड़ली बहना योजना की ₹1250 की राशि बैंक अकाउंट के जरिए भेजी। इसके अलावा उन्होंने 25 लाख से अधिक बहनों को ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना व 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि भी दी। साथ ही 158 करोड़ के विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण व ₹186 करोड़ के विकास कार्यों का डिजिटल शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें: MP में निवेश को आकर्षित करने को CM मोहन यादव ने की अपील, निवेशकों को कही ये बात