प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 11 फरवरी को मध्य प्रदेश के झाबुआ में रैली कर राज्य में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। भाजपा आदिवासी इलाकों पर फोकस कर रही है।

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर भाजपा की नजर आदिवासी वोट बैंक पर है। मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आबादी करीब 21 फीसदी है। यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आदिवासी इलाके झाबुआ से करने वाले हैं। वह 11 फरवरी को यहां रैली करने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इनमें से 28 भाजपा के पास है। पार्टी 2024 में भी 2019 जैसी कामयाबी पाने की पूरी कोशिश कर रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के अनुसार आदिवासी इलाकों में जीत नहीं मिली। आदिवासी बहुल 47 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 26 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस ने 22 सीटें जीत लीं। इससे पता चलता है कि आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।

सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों से कहा- आदिवासी इलाकों पर करना है फोकस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में मंत्रियों और विधायकों से आदिवासी इलाकों पर फोकस करने को कहा था। बीजेपी के 'गांव चलो अभियान' में भी आदिवासी इलाकों के गांव पर फोकस किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों में से 6 ST (Scheduled Tribes) के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2024 एक मार्च को, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के दिये निर्देश

दूसरी ओर कांग्रेस की कोशिश आदिवासी समाज के वोट को अपने पक्ष में बनाए रखने की है। पार्टी इसके लिए आदिवासियों से जुड़े मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस ने जातीय समीकरण के आधार पर आदिवासी समुदाय से आने वाले उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी आदिवासी इलाकों से गुजरेगी। वहीं, कांग्रेस की तैयारी हेमंत सोरेन मामले को आदिवासियों के अपमान के रूप में भुनाने की है। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला केस में ईडी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले उन्हें राजभवन जाकर इस्तीफा देना पड़ा।

यह भी पढ़ें- भारत रत्न से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, MP सीएम मोहन यादव ने कहा राम मंदिर के लिए किया था हमारा नेतृत्व