MP News: मध्य प्रदेश के 12वीं के सरकारी स्कूल टॉपरों को लैपटॉप देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा किया है कि इस महीने सरकारी स्कूलों की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को लैपटॉप देंगे।

MP News: मध्य प्रदेश के 12वीं कक्षा के टॉपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा किया है कि इस महीने उन बच्चों को लैपटॉप देने का वादा किया है जिन्होंने सरकारी स्कूलों की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिक्षा और विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर काम कर रही है। आइए जानते हैं कि किस दिन बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मोहन यादव ने दी जानकारी

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर शासकीय विद्यालयों की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 21 फरवरी, 2025 को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।”

Scroll to load tweet…

इस दिन शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2025 बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूलों में एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बता दे किं इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड का नया अध्याय, क्या बदलेगी अब इसकी तस्वीर?