MP Bhopal Metro Development: मध्यप्रदेश में विकास का स्तर लगातार बढ़ता चला रहा जा रहा है। हर क्षेत्र में राज्य के लोगों को फायदा मिल रहा है। इसके बारे में खुद सीएम मोहन यादव ने खुलकर बात की है। 

MP Capital Expenditure Growth: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश इस साल की पहली तिमाही में पूंजी खर्च बढ़ाने वाले तीन बड़े राज्यों में शामिल है। कैग की सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक देश के 16 राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले साल से ज्यादा पूंजी खर्च किया है। गुजरात 65%, उत्तर प्रदेश 42% और मध्यप्रदेश की उपलब्धि 41% है। साल दर साल की बढ़त के साथ मध्यप्रदेश का यह सबसे शानदार प्रदर्शन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए मंत्रि-परिषद के सभी साथियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने यह बात रखी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और राज्य में जारी विकास कार्यों के बारे में बताया और उन्हें आने वाले दिनों में भोपाल मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ और विशाल किसान सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। ऐसे में प्रधानमंत्री श्री मोदी के दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

राज्य में एक्सपोर्ट बढ़ने से हुई 6% की वृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एक्सपोर्ट वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश ने एक्सपोर्ट में अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए अब तक का सबसे अधिक 66 हजार 218 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट किया है। एक्सपोर्ट में 6% की बढ़ोतरी हुई है, जो फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया उत्पादों में एक्सपोर्ट बढ़ने के फलस्वरुप हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट में मध्य प्रदेश की रैंकिंग 15 से 11 हो गई है।

विकसित भारत रोजगार योजना से प्रदेश को लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मंत्रि-परिषद ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रूपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे। देश में 3 करोड़ 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस योजना से राज्य में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खुशी की बात ये है कि इस दीपावली पर देश को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। नई जनरेशन के लिए जीएसटी रिफॉर्म लागू किए जाएंगे। इससे दैनिक उपयोग की चीजें सस्ती होंगी और टैक्स में भी कमी आएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर किए गए नए विचार के संबंध में मंत्री साथियों से फीडबैक मिला है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी जिलों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में संबंधित जिले में विगत डेढ-पौने दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से जिले वालों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी जिलों की विकास गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति पर सभी जिलों में पुस्तकें प्रकाशित की जाएं और उनका नियमों के मुताबिक आयोजन कर रिलीज किया जाए।

 5.60 लाख मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त होने की संभावना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यूरिया का कुल भंडारण 15.60 लाख मेट्रिक टन है, जिसमें से 13.92 लाख मेट्रिक टन किसानों को वितरित किया गया है और 1.68 लाख मेट्रिक टन यूरिया शेष है। प्रदेश में मक्का का क्षेत्रफल लगभग 5 लाख हेक्टेयर बढ़ जाने के कारण यूरिया की मांग बढ़ी है। आगामी डेढ़ माह में 5.60 लाख मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त होने की संभावना है।

अलग-अलग थीम पर निकली श्रीमहाकाल की सवारियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष भगवान श्री महाकाल की सवारियों में नवाचार करते हुए प्रत्येक सवारी एक अलग थीम पर निकाली गई। पहली सवारी जहां वैदिक उद्घोष के साथ निकली वहीं बाद की सवारियां लोक, संस्कृति, पर्यटन आदि पर केन्द्रित रही। सवारियों में प्रदेश के जनजातीय अंचलों के कलाकारों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। राजसी सवारी के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिसमें सम्पूर्ण नगर से जनभागीदारी के माध्यम से पुष्प एकत्रित किए गए।

स्वदेशी को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक संदर्भ में देश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृढ़ता हम सबके लिये प्रेरणा स्त्रोत है। प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में गत दिनों बीईएमएल आधुनिक रेल कोच कारखाने का शिलान्यास प्रदेश के लिये एक बड़ी सौगात है और स्वदेशी अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी तरह धार जिले में पीएम मित्रा पार्क से मध्यप्रदेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को ‘फार्म-टू-फॉरेन’ की नई दिशा मिलेगी।