मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर के सटइ में किसान सम्मेलन में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से जिले के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

भोपाल। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किसान सम्मेलन में कई प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है। छतरपुर जिले में पहुंचे सीएम डॉ.यादव ने इन परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से शुरू होने वाले इन प्रोजेक्ट्स से जिले के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सौगात क्षेत्र के समग्र विकास और प्रगति की एक नई दिशा तय करेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, छतरपुर जिला के सटइ में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों को संबोधित करने के साथ सैकड़ों करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का लोकार्पण के अलावा शिलान्यास-भूमिपूजन भी किया।

Scroll to load tweet…