MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • एमपी के मोहन की दिल्ली में ललकार, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष पर किया सीधा प्रहार

एमपी के मोहन की दिल्ली में ललकार, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष पर किया सीधा प्रहार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर हो रहा, तेजी से चुनावी प्रचार की धार भी पैनी होती जा रही। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रचार के दौरान बिना कोई लाग लपेट के विपक्ष पर सीधा प्रहार कर रहे हैं।    

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : May 20 2024, 11:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

डॉ. मोहन यादव के बयानों और सवालों के निशाने पर कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन के नेता रहे रहे हैं। हाल ही में दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. मोहन यादव आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित कांग्रेस पर सीधा प्रहार किया।

दरअसल, मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड व अन्य राज्यों सहित दिल्ली में भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जोर- शोर के साथ चुनाव प्रचार करवा रही है। डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली ने उन्हें चुनावों में स्टार प्रचारक के रूप में स्थापित किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

अरविंद केजरीवाल पर आक्रामक प्रहार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। उन्होंने केजरीवाल से जुडे हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है चाहे फिर वो लीकर कांड के आरोपी के रूप में हो या फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में आप पार्टी की महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट व बदसलूकी।

35
Image Credit : Asianet News

डॉ. मोहन यादव कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल बहन-बेटियों को पिटवाते हैं और पीए को बचाने का नाटक करते हैं..जनता बहुत अच्छे से आप पार्टी को जानती है, 'आप' पार्टी झूठों के पहाड़ पर खड़ी है। डॉ यादव ने कहा कि जिसने झूठ के आधार पर कहा था कि हम राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे, राजनीतिक दल बनाया। उन्होंने कहा कि मकान नहीं लेंगे, मकान लिया। सुरक्षा नहीं लेंगे, सुरक्षा ली। कोई गलत काम नहीं करेंगे, सबसे पहले शराब के घोटाले में बंद हुए और इनके चार-चार मंत्री भी शामिल हैं। अब घर में बहन-बेटी को पिटवा रहे हैं, वे एक महिला के अपमान पर न तो माफी मांगते हैं और न ही किसी तरह का अफसोस जताते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री हो, इस ढंग का व्यवहार आप करोगे तो कौन बर्दाश्त करेगा?

45
Image Credit : Asianet News

कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधी ललकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में प्रचार के दौरान न केवल अरविंद केजरीवाल बल्कि विपक्षी गठबंधन के साथ कांग्रेस को भी सीधा ललकारते दिखाई देते हैं। राहुल गांधी के गरीबी हटाने के बयान पर वह राहुल गांधी को नासमझ बताते हुए कहते हैं कि राहुल गांधी को तो अपना इतिहास भी सही से पता नही है। वे कहते हैं कि हमारी सरकार बनाओ मैं गरीबी हटाउंगा इस पर कटाक्ष करते हुए मोहन यादव कहते हैं कि वर्षों तक इनके दादा, दादी, मां और पिता ने देश पर राज किया लेकिन गरीबी नहीं हटा पाए अब ये आएं हैं फिर जनता को मूर्ख बनाने। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर परिवारवाद और वंशवाद को आरोप लगाने नहीं चुक रहे। वे कहते हैं कि अगर कांग्रेस को सिर्फ सत्ता को मोह नही होता तो आज तक दिल्ली से गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव क्यों नहीं लड़ता, ये कांग्रेस अपनी निर्धारित सीट पर ही क्यों जाते हैं।

55
Image Credit : Asianet News

दिल्ली की सभी सीटों पर कर रहे चुनावी प्रचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा के पांचवे चरण के दौरान 20 मई तक दिल्ली की लगभग हर लोकसभा सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने 5 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने हर वो मुद्दा उठाया है जिससे विपक्ष बचता नजर आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डॉ मोहन यादव के सवालों से बचते नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें:

बंगाल में पीएम मोदी का मुस्लिम आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर हमला, बोले-शहजादे खुद बोल रहे वो मुसलमानों को आरक्षण देंगे

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karni Sena Clash: ‘मैंने ही तुम्हें अध्यक्ष बनवाया’, Ujjain Double Murder में सामने आई नई वजह
Recommended image2
Nepal Disaster: संकट में फंसे MP के नागरिकों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Recommended image3
Omkareshwar News: CM मोहन यादव ने किया पञ्चायतन मंदिर का शिलान्यास, 45 शिलाओं का पूजन
Recommended image4
Omkareshwar News: CM मोहन यादव ने किए त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन, श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Recommended image5
Jabalpur News: 'खेलो इंडिया संवाद' में 8 लाख युवाओं से जुड़ेंगे पीएम मोदी, CM मोहन यादव भी रहेंगे मौजूद
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved