230 विधानसभा वाले मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। 15 नवंबर को प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसी बीच राजगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बापू तंवर सिंह ने मतदाताओं को रिझाने के लिए गर्ल डांसरों से बीच सड़क पर डांस करवाया।

राजगढ़. कल 15 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावा का प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध लग जाएगा। प्रचार में सिर्फ 24 घंटे बचे हैं, इसलिए सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी वोट मांगने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। साम-दाम और दंड-भेद अपनाकर वोट की जुगत में जुटे हैं। इसी बीच राजगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बापू तंवर सिंह ने मतदाताओं को रिझाने का अलग ही तरीका अपनाया। डांसर गर्ल बुलवाकर डीजे पर डांस करवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ मतदाता खुश तो कईयों ने लगा दी क्लास

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी बापू तंवर सिंह ने अपनी चुनावी रैली में भीड़ जुटाने के लिए डांसर गर्ल को बुलाया था। जहां गाड़ी पर बनी स्टेज पर लड़कियां बापू पर लिखे गाने पर ठुमका लगाती हुई नजर आईं। कुछ लोग इस तरह के प्रचार से खुश नजर आए तो वहीं कुछ लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार की इस तरह के काम को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के पर्व में पाप है, चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। सरेराह जो प्रत्याशी लड़कियों का अश्लील डांस करवा रहा है वो जीतने के बाद क्या-क्या करेगा।

सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल

राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी बापू तंवर सिंह द्वारा लड़कियों के डांसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि 230 विधानसभा वाले मध्य प्रदेश में 17 नवंबर में वोट डाले जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।