मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और बीजेपी एक के बाद एक बड़ी चुनावी सभाएं कर रहे हैं। दिल्ली से आने वाले नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। गुरूवार को मंडला जिले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रैली की। इस दौरान कई बड़े ऐलान किए।

मंडला. मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बच चुका है। 230 वाले एमपी में 17 नवंबर में वोट डाले जाएंगे। इसी चुनावी प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मंडला में रैली करने पहुंची। इस जनसभा में प्रियंका ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो बच्चों की शिक्षा पहली से 12वीं तक फ्री दी जाएगी। इसका नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8वीं 500, 10वीं 1000, 12वीं के बच्चों को 1500 रुपए मिलेंगे

दरअसल, प्रियंका गांधी गुरुवार यानी 12 अक्टूबर को मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि क्लास पहली से लेकर आठंवी तक के छात्रों को 500 रुपए, और 9वीं से 10वीं तक के बच्चों को एक हजार रुपए वहीं 11वीं से 12वीं तक के बच्चों को हर महीने पंद्रह सौ रुपए दिए जाएंगे। यानि एमपी में 12वीं तक माता-पिता का बच्चों की पढ़ाई पर कोई पैसा खर्च नहीं होगा।

''भाजपा की 225 महीने से सरकार है, ढाई सौ घोटाले'

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा की 225 महीने से सरकार है, ढाई सौ घोटाले हैं। बच्चों के पोषण में घोटाला, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा में घोटाला। ऐसे में नौजवान करे क्या? बेरोजगारों को और बेरोजगार किया जा रहा है। वहीं प्रदेश में आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन बीजेपी नेता तो यहां लूट में व्यस्त हैं। प्रियंका ने आगे कहा- मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व में जनता की सरकार बनेगी जिसमें किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिला, गरीब और मध्य वर्ग के हित सर्वोपरि होंगे।

यह भी पढ़ें-Madhya Pradesh Election 2023: 'क्या आतंकी संगठन PFI की समर्थक है कांग्रेस ? प्रियंका गांधी जी, जवाब तो देना होगा...': मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान