मध्यप्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 66218 करोड़ रुपए के सामानों का निर्यात किया। राज्य सरकार की न‍िवेश म‍ित्र नीत‍ियों से बड़ी कामयाबी मिली है। फार्मास्यूटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया आधारित कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ा है।

Madhya Pradesh Export: मध्यप्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 66218 करोड़ रुपए के सामानों का निर्यात किया है। निर्यात में 6% की बढ़ोतरी हुई है। फार्मास्यूटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया उत्पादों का निर्यात बढ़ा है।

फेडेरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मर्केंडाइज एक्सपोर्ट में 66,218 करोड़ रुपए का योगदान है। स्पेशल इकोनामिक जोन में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों ने राज्य के एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो में 4038 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात में मध्यप्रदेश की रैंकिंग 15 से 11 हो गई है।

र‍िपोर्ट के अनुसार फार्मास्यूटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया आधारित कृषि उत्पाद के चलते एमपी ने न‍िर्यात रैंकिंग में वृद्धि की है। न‍िवेश म‍ित्र औद्योगिक व‍िकास की नीतियों ने सहयोग दिया है। राज्य में उद्योग बढ़े हैं। इससे निर्यात में तेजी आई है। न‍िर्यात को प्रोत्साह‍ित करने वाली इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित की गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों का मध्यप्रदेश की ओर आकर्षण बढ़ा है।

पिछले साल तक फार्मास्यूटिकल, एनिमल फीड, मशीनरी, एल्यूमिनियम और टेक्सटाइल पांच ऐसे न‍िर्यात सेक्टर थे, जो प्रथम पांच न‍िर्यातकों में शाम‍िल थे। मुख्य रूप से बांग्लादेश, फ्रांस, यूएई और नीदरलैंड में मध्यप्रदेश को न‍िर्यात का बड़ा मार्केट म‍िला है। फार्मास्यूटिकल और मशीनरी के निर्यात में मध्यप्रदेश के लिए सबसे बड़ा मार्केट यूएस है। मध्यप्रदेश से वर्ष 2024-25 में 11,968 करोड़ रुपए के फार्मास्यूटिकल्स, 6062 रुपए के एनिमल फीड, 4795 करोड रुपए के एल्युमिनियम और 5497 रुपए की मशीनरी का निर्यात हुआ।

प‍िछले छह वर्षों से मध्यप्रदेश का निर्यात

  • 2019-20: 37,692 करोड़ रुपए
  • 2020-21: 47,959 करोड़ रुपए
  • 2021-22: 58,407 करोड़ रुपए
  • 2022-23: 65,878 करोड़ रुपए
  • 2023-24: 65,255 करोड़ रुपए
  • 2024-25: 66,218 करोड़ रुपए

स्पेशल इकोनामिक जोन से हुए निर्यात के आंकड़े

  • धार- 17,830 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ।
  • इंदौर- 13,500 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ। यहां से फार्मास्यूटिकल, ऑटोमेटिक और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से निर्यात हुआ।
  • उज्जैन- 2,288 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ। इसमें इंडस्ट्रियल, कृष‍ि आधार‍ित उत्पाद और खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद शामिल हैं।