Madhya Pradesh Tourism: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार का बताया। नई पीएमश्री हेली सर्विस, एयर एंबुलेंस, वंदे भारत ट्रेन और ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस से पर्यटक संख्या बढ़ेगी।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं विकसित कर रही है। खजुराहो में पहले से ही एयरपोर्ट है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी है। इससे बुंदेलखंड की शान मतंगेश्वर महादेव सीधे काशी विश्वनाथ से जुड़ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नई पीएमश्री हेली टूरिस्ट सर्विस और एयर एंबुलेंस की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नई पीएमश्री हेली टूरिस्ट सर्विस शुरू की है। इसके अलावा प्रदेशवासियों को इंटरस्टेट हवाई सेवा और एयर एंबुलेंस सुविधा भी मिल रही है। पर्यटक इन सेवाओं का पूरा लाभ ले सकते हैं।

मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 526% की बढ़ोतरी

डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में 526 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। बीते साल यहां 13 करोड़ 41 लाख से अधिक पर्यटक आए। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रोत्साहन योजनाओं के चलते भविष्य में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

खजुराहो में 'होटल द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस' का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने खजुराहो में होटल द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ओबेरॉय ग्रुप के स्वामी अर्जुन ओबेरॉय ने पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

खजुराहो की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता

डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। ओबेरॉय ग्रुप के राजगढ़ पैलेस के माध्यम से खजुराहो समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। बुंदेलखंड का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खजुराहो की प्राचीन स्थापत्य कला और महाराजा छत्रसाल की राजधानी होने के कारण पूरी दुनिया पर्यटकों को खींचती है।

आल्हा-ऊदल की वीरता और स्थानीय रोजगार के अवसर

बुंदेलखंड में आल्हा-ऊदल की वीरता की कहानियां पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं। 70 एकड़ में तैयार राजगढ़ पैलेस होटल से न केवल पर्यटकों को लग्ज़री सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 8000 करोड़ का निवेश और सिर्फ 7 महीने में लोकार्पण! कैसे बदल रहा है एमपी का भविष्य

प्रधानमंत्री मोदी की पर्यटन पहल और वंदे भारत ट्रेन

क्षेत्रीय सांसद वी. डी. शर्मा ने कहा कि खजुराहो एक विश्व धरोहर स्थल है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 17 आइकोनिक सिटी में इसे शामिल किया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के कारण विदेशी पर्यटक भी खिंचे चले आते हैं। अब खजुराहो को हवाई सेवा और सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन से नियमित कनेक्टिविटी मिल गई है।

ये भी पढ़ें- 21 साल बाद MP में वापस आ रहीं सरकारी बसें, जानें किस रूट पर कितनी बसें?

राजगढ़ पैलेस: मध्यप्रदेश का नया पर्यटन केंद्र

अर्जुन ओबेरॉय ने बताया कि मध्यप्रदेश अतुलनीय पर्यटन संभावनाओं और संस्कृति का केंद्र है। राजगढ़ पैलेस का डिज़ाइन और रूप पर्यटकों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विरासत के करीब लाएगा। यह होटल भविष्य में पर्यटकों के लिए मध्यप्रदेश का गेटवे बनेगा।