Katni Mining Conclave 2.0: एमपी माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम मोहन यादव उद्योगपतियों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दिए हैं। इससे मध्यप्रदेश को काफी फायदा होने वाला है।
Madhya Pradesh mining summit CM Mohan Yadav: कटनी में आयोजित म.प्र. माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि* हमारे लिए तांबे का, मानवता का संबंध सोने-चांदी से कही अधिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक विजनरी लीडर हैं। उन्होंने हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करते हुए गुजरात में विकास का जो पैमाना खड़ा किया, आज हम सभी उससे परिचित हैं। भारत एक मात्र ऐसा देश है, जिसकी मूल थीम है। एक शब्द है शोषण और दूसरा है दोहन। गाय माता हमें दूध उपलब्ध कराती है और बच्चे को भी पिलाती है। भारतीय संस्कृति की धारा दोहन की है, शोषण की नहीं।
ये भी पढ़ें- मॉडल स्टेट बनने की राह में आगे बढ़ता दिखा MP, राज्य की अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, 'दुनिया के बड़े-बड़े देश अपना माल खपाने के लिए चालाकी का रास्ता अपना रहे हैं। लेकिन आज हमारे उद्योगपति आगे बढ़ रहे हैं। उद्योगपति अपने साथ दूसरों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। आइए मध्यप्रदेश से जुड़िए। यहां पर्याप्त लैंड बैंक है, बिजली है। भविष्य में एयर कार्गो की सुविधा भी मिलेगी। प्रदेश में दो मेट्रोपोलिटन सिटी बना रहे हैं। कटनी में खनिज का भंडार है। अब तो क्रिटिकल और माइनर मेटल भी मिल रहे हैं। पन्ना में हीरे मिलते हैं तो कटनी में भी सोना मिल सकता है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार के बारे में बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, 'राज्य सरकार ने सभी सेक्टरों के विकास के लिए पारदर्शी नीतियां लागू की हैं। पहले इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की हैं। अब सेक्टर आधारित आयोजन कर रहे हैं। 27 अगस्त को उज्जैन में स्प्रिरीचुअल कॉन्क्लेव कर रहे हैं। ग्वालियर में भी 31 अगस्त को टूरिज्म कॉन्क्लेव करेंगे। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।प्रदेश का मुखिया स्वयं उद्योगपतियों के साथ संवाद कर रहा है। उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित कर रहा है। जब भारत 2047 तक विकसित देश बनेगा तो प्रदेश की परिस्थिति बदल जाएगी। पहले जो हमारा हाथ पकड़े हुए था, अब हम दूसरा हाथ थाम रहे हैं। राज्य सरकार ने स्किल युवाओं के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।'
वहीं, कटनी को 25 अगस्त के दिन जो बड़ी सौगात मिलने वाली है, उसके बारे में भी सीएम मोहन यादव बात करते नजर आए। उन्होंने कहा, 'प्रदेश में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों के साथ अस्पताल शुरू किए जा रहे हैं। कॉलेज खोलने पर 1 रुपए में 25 एकड़ जमीन देंगे। 25 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष 4 मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू करेंगे। प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग के लिए 29 तरह की अनुमतियों को कम करके मात्र 10 कर दिया है। प्रदेश सरकार ने श्रम कानून में बदलाव करते हुए महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। ' प्रदेश सरकार की नीतियों से आज दूसरे राज्य भी सीख ले रहे हैं। मध्य प्रदेश देश का नंबर-1 राज्य बने, इसके लिए कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में हर प्रकार की अनुकूलता है। एमपी देश का दिल है, हमारा दिल सबके लिए है। उद्योगपति भी जैसे हमारी सीमा पर जवान और खेतों में किसान काम करते हैं, वे भई उद्योग स्थापित कर कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं। कई घरों को रौशन करते हैं।
ये भी पढ़ें- माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 के जरिए MP को मिली 56,414 करोड़ की सौगात, रोजगार के इस तरह बढ़ते दिखें आसार
तांबा उत्पादन में मध्यप्रदेश को बनाएंगे मजबूत
हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड चेयरमैन श्री संजीव कुमार ने तांबा एक शाश्वत धातु है। हमारे देश में तांबे के उपयोग का प्राचीन इतिहास रहा है। कटनी में हो रही इस माइनिंग कॉन्क्लेव में सहभागिता करना हमारे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। हमारी 12 मिलियन टन तांबा उत्पादन क्षमता में 5 टन बालाघाट की मलांजखंड खदान से आएगा। मलांजखंड , हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की सबसे बड़ी खदान है। इन सबके अलावा कटनी में आयोजित म.प्र. माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 में कई निवेश प्रस्ताव आए हैं। कुल रु. 56,414 करोड़ राशि के निवेश प्रस्ताव मिले जिनका उल्लेख नीच किया गया है।
* *सिंघल विजनेस प्रा.लि.*
* निवेश प्रस्ताव - कोल गैसीफिकेशन एवं नवकरणीय ऊर्जा
* *प्रस्तावित राशि - रु. 15000 करोड रूपये*
* *कंपनी - विनमीर रिसोर्सेस प्रा.लि.*
* निवेश प्रस्ताव- ग्रेफाईट वेनीफिसियेशन उद्योग
* *प्रस्तावित राशि- रु. 850 करोड रूपयें*
* *कंपनी - रामनिक पॉवर एलॉयस एण्ड*
* निवेश प्रस्ताव -स्पॉज आयरन प्लांट एवं फेरो अलॉय यूनिट्स
* *प्रस्तावित राशि- रु. 1850 करोड़*
* *कंपनी - माईनवेयर एडवाईजर्स प्रा.लि.*
* निवेश प्रस्ताव - आवंटित कोयला ब्लॉक में खनिज का उत्पादन
* *प्रस्तावित राशि- रु. 450 करोड़*
* *कंपनी - महाकौशल रिफ्रेक्ट्रीज*
* निवेश प्रस्ताव -रिफ्रेक्ट्री उद्योग हेतु अगले 05 वर्ष में निवेश
* *प्रस्तावित राशि- रु. 90 करोड़*
* *कंपनी- सायना ग्रुप*
* निवेश प्रस्ताव -लौह अयस्क बेनीफिशियेशन, पैलेट प्लांट, लौह पर आधारित विभिन्न उद्योगों में उपयोगी उत्पाद
* *प्रस्तावित राशि- रु. 3000 करोड़*
* *बॉक्साईट कैल्सीनेशन* प्लांट- *प्रस्तावित राशि- रु. 950 करोड़*
* *नीलाम किये गये मुख्य खनिज के 09 ब्लॉक*
* निवेश प्रस्ताव -खनिज ब्लॉक में मुख्य खनिजों का उत्पादन
* *प्रस्तावित राशि- 32,774 करोड*
* *8 नीलाम किये गये कोयला खनिज के 02 ब्लॉक*
* खनिज ब्लॉक में कोयला खनिज का उत्पादन
* *प्रस्तावित राशि-रु. 1450 करोड*
