मध्यप्रदेश के खरगोन, खंडवा और गुना को छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में प्रथम स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाटर शेड महोत्सव में जिला कलेक्टर्स और अधिकारियों को बधाई दी। सीएम ने जल संरक्षण में निरंतर जनभागीदारी की अपील भी की।
Madhya Pradesh National Water Awards: भोपाल में आयोजित वाटर शेड महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन जिला कलेक्टरों और अधिकारियों को बधाई दी, जिनके जिलों को छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सम्मान मिला। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 18 नवंबर को नई दिल्ली में प्रदान किए गए थे।
मध्यप्रदेश के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान सरकार की लगातार मेहनत, नवाचारों और जल संरक्षण के प्रति समाज और प्रशासन की साझा प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां अन्य जिलों को भी प्रेरित करेंगी और पूरे प्रदेश में जल संवर्धन का मॉडल और मजबूत होगा।
प्रदेश को जल संरक्षण में अग्रणी बनाने की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों और प्रशासनिक इकाइयों से अपील की कि वे जल संरक्षण के प्रयासों में निरंतर योगदान दें, ताकि मध्यप्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके।
इन जिलों और संस्थाओं को मिला पुरस्कार
राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए पुरस्कारों में—
खरगोन जिला: सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी (West Zone) में प्रथम पुरस्कार
खंडवा जिला: जल संचय–जन भागीदारी पहल (Western Zone) में प्रथम पुरस्कार
नगर पालिका परिषद, गुना: Best Urban Local Body श्रेणी में प्रथम पुरस्कार
सीएम यादव की बढ़ी उम्मीदें
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। यादव के मुताबिक इससे बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
