एक महिला ने प्रेमी के साथ रंगरलिया मनाने के चक्कर में अपने ही जिगर के टुकड़े को मार डाला। हैरानी की बात तो यह है कि इसके बाद भी वह अपने बेटे की मौत पर दिखावटी आंसू बहाती रही। उसे अपने किए पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं था।

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला का दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी उसके बेटे को लगी तो वह विरोध करने लगा। चूंकि महिला अपने प्रेमी को नहीं छोड़ना चाहती थी। इस कारण उसने अपने ही जिगर के टुकड़े को खत्म करने की ठान ली। एक रात जब वह सो रहा था। तभी उसे गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसका शव एक निर्माणाधीन मकान में फेंक कर बनावटी आंसू बहाने लगी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जवा तहसील के अंतर्गत आनेवाले पनावर थाना क्षेत्र के गांव नाष्टिगवा में रहने वाली एक महिला रानी गुप्ता का पिछले 15 साल से एक जाहिर नामक व्यक्ति से अफेयर था। दोनों पहले घर के बाहर मिलते थे। लेकिन जब से महिला का पति काम करने के लिए गांव से शहर गया, तब से प्रेमी जाहिर महिला से मिलने उसके घर ही आने लगा, वहीं पर दोनों संबंध भी बनाते थे। ये सब महिला के 13 साल के बेटे ने देख लिया था। जो उसे अच्छा नहीं लगा तो उसने अपनी मां को ये सब करने से मना किया। लेकिन उसकी मां नहीं मानी। वह बेटे के विरोध करने के बाद भी जाहिर से संबंध बनाती थी। ऐसे में कई बार बेटे और मां के बीच विवाद होने लगा। बेटे ने यह भी कहा कि वह पिता को सारी बात बताएगा। इसके बाद एक दिन महिला ने ये बात अपने प्रेमी को बताई तो उसने कहा कि इसकी वजह से हम मिल नहीं पाएंगे। इस कारण महिला और प्रेमी ने मिलकर बेटे को खत्म करने की ठान ली। 15 जुलाई की रात जब बेटा घर में सोया था, तब मां ने अपने बेटे के गले में गमछा डालकर गला दबाया, ऐसा करते समय मां बोलती गई कि अगर तू मेरे और जाहिर के बीच में नहीं आता तो तुझे नहीं मारती। इसके बाद मां ने बेटे को मारकर पास में निर्माणाधीन एक मकान में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 9 वीं छात्रा से 3 युवकों ने किया गैंगरेप

पुलिस को दी जानकारी

महिला ने सुबह अपने बेटे की मौत की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की, पहले तो महिला ने कहा कि किसी ने उसके बेटे को मार दिया है। वह कई लोगों पर भी झूठे इल्जाम लगाती रही। लेकिन वह बार बार अपना बयान बदल रही थी। इस कारण पुलिस समझ गई और सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पाली में भाई ने क्यों काट दी भाई की गर्दन, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा