Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पिता ने एक ऐसे कत्ल का खुलासा किया है, जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। पिता ने बेटे को मरवाने के लिए फिल्मी साजिश रची और 5 लाख में मर्डर की डील की थी।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 5 महीने पहले हुए एक ऐसे ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है, जिसका सच सुनकर लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि यहां एक बेटे की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि पिता ने करवाई थी। बेटे का कत्ल करवाने के लिए पिता ने किलर को 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
18 जुलाई 2025 को हुई थी बीजेपी नेता की हत्या
दरअसल, यह सनसनीखेज मामला मंदसौर की नाहरगढ़ थाने इलाके का है। जहां पुलिस ने 18 जुलाई 2025 को नाहरगढ़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष श्याम लाल धाकड़ का शव, उसके मकान की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे से मिला था। शुरूआती तौर पर यह मामला आत्महत्या या लूपपाठ का लगा था। लेकिन पुलिस को मौके से कुछ ऐसे सुराग मिले जिससे मामले को संगीन बना दिया, पुलिस को शक था कि इस हत्या में बाहरी लोगों के साथ घर का कोई व्यक्ति भी शामिल है।
पिता को पसंद नहीं थी बेटी की यह आदत
5 महीने बाद पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ के गांव की ही किसी महिला से अवैध संबंध थे। इतना ही नहीं वह अपनी जमीन और जायदाद उसके नाम करने जा रहा था। पिता और परिवार ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना आए दिन महिला से अवैध संबंध थे को लेकर घर में विवाद की स्थिति बनती थी। रोज-रोज की चिक-चिक और पैतृक संपत्ति को बचाने के लिए पिता दौलतराम ने बेटे की हत्या की साजिश रची।
बेटे की हत्या के लिए पिता ने की 5 लाख की डील
बेटे के मर्डर के लिए पिता दौलतराम धाकड़ ने एकदम फिल्मी अंदाज में साजिश रची। जिसमें गांव के ही तीन लोगों को शामिल किया। कत्ल के लिए 5 लाख में डील की थी, इसके लिए 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए। बाकी की रकम हत्या के बाद देने की बात हुई थी। लेकिन लंबी जांच के बाद थाना पुलिस ने भाजपा के युवा नेता श्यामलाल धाकड़ के अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है।


