Murder Mystery Unfolds in MP: मऊगंज में किशोर सुमित शर्मा की बेरहमी से हत्या का राज 11 महीने बाद खुला। प्रेम प्रसंग से नाराज़ भाजयुमो नेता ने साथियों संग मिलकर गर्म पानी, चाकू और करंट से मर्डर कर शव जलाने की कोशिश की। पुलिस ने तीन को दबोचा।

Mauganj Murder Case: मऊगंज जिले में 11 महीने पुरानी एक मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर पुलिस ने सबको चौंका दिया है। 17 वर्षीय किशोर सुमित शर्मा की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर भाजयुमो नेता और उसके साथियों ने मिलकर की थी। यह हत्या इतनी योजनाबद्ध थी कि पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने तक की कोशिश की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हत्या का मास्टरमाइंड निकला भाजयुमो उपाध्यक्ष 

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में भाजयुमो रामपुर मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी (27), अर्पित त्रिपाठी (20) और अनीत त्रिपाठी (18) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुर्गेश त्रिपाठी ने ही पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी, ताकि शक उस पर न जाए।

शव पर चाकू के गहरे घाव, करंट से जलाने की कोशिश 

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2024 को सुमित घर से निकला था, जिसके अगले दिन उसका शव खेत में मिला। गले और शरीर पर चाकू से वार, गर्म पानी डालना, और फिर करंट से जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास – यह सब एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था।

शव जलाने की योजना, लेकिन गांववालों ने बिगाड़ा खेल 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद आरोपी शव को बहुती जलप्रपात में फेंकने की योजना बना रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की आहट सुन वे शव को खेत में ही छोड़कर भाग गए।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह 

सुमित का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिससे आरोपी नाराज़ थे। इसी रंजिश के चलते सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।