MP Development Sector: भोपाल को जल्द मेट्रो मिलेगी, PM मित्र पार्क से 1 लाख+ नौकरियां आएंगी इस बात का ऐलान खुद सीएम मोहन यादव ने किया है। इसके अलावा सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन का त्योहार भी मानते हुए नजर आए हैं।

MP Development Metro PM Mitar Park: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के बारे में बात करते हुए कहा कि उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश का छवि बदली है, भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ते हुए 15वें से चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। मध्यप्रदेश का जैविक कपास, चीन, जापान और वियतनाम से लेकर स्पेन तक में एक्सपोर्ट हो रहा है। राज्य सरकार कृषि के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश प्रोत्साहित करने के लिए भी हर कोशिश की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने 24 हजार बाढ़ पीड़ितों को दी 30 करोड़ की मदद, कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा है

भोपाल को जल्दी देंगे मेट्रो की सौगात

दस अगस्त को रायसेन में ही रेल कोच बनाने के लिए कारखाने का भूमिपूजन किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को टेक्सटाइल उद्योग के लिए पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन करेंगे। इससे एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक क्षेत्र तामोट, जिला रायसेन में सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड की इकाई में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम मोहन यादव के हाथ पर बांधी राखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टैक्सटाइल यूनिट का दौरा किया यहां टैक्सटाइल प्रोडक्शन की भी अच्छे से जांच हुई। कार्यक्रम के दौरान सागर ग्रुप की महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधकर पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों के बीच जाकर पुष्प वर्षा की और बहनों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद लिया।

किसानों के लिए लड़ रही है केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा भारत सरकार की लड़ाई किसानों की मेहनत के लिए है। किसान कपास, सब्जी और फसलें उगाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश के किसान, गरीब, मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है, सभी प्रदेशवासी उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार बहनों की खुशहाली के लिए लगातार काम रही है। लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 1500 रुपए का विशेष तोहफा दिया गया है। रोजगार परक उद्योगों में कार्य करने वाली बहनों को प्रतिमाह 6000 रुपए की वेतन सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों की समृद्धि के लिए कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने दिया लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन, राज्यों को दी 1859 करोड़ की बड़ी सौगात

गांव का जोड़ रहे हैं रोजगार से नाता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर ग्रुप ने आसपास के गांवों के लोगों को रोजगार से जोड़ा है। इकाई में काम करने वाले लोगों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था करने पर उन्होंने सागर ग्रुप को बधाई दी। सागर ग्रुप में कुल 8000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 5000 महिलाकर्मी हैं।