mhow clash : भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के जीत पर महू में निकले गए जुलूस में विवाद में हो गया।  पथराव और आगजनी के बाद हिंसा होने लगी, तनाव का माहौल बन गया। आलम यह था कि सेना ने मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले छोड़े।

महू. भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीत का जश्न ( india celebrating icc champions trophy victory) रविवार रात दुबई से लेकर भारत तक मनाया गया। लेकिन मध्य प्रदेश के महू में जीत के बाद निकल रहे जुलूस ( mhow dispute during victory march) के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। रैली पर पथराव कर दिया और दुकानों और वाहनों को आग लगा दी गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि आर्मी के जवानों (Indian Army) को मोर्चा संभलाना पड़ा और भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत की जीत पर जब महू में निकाला 50 बाइक का जुलूस…

दरअसल, जीत के जश्न का यह विवादित पूरा मामला रविवार रात करीब 10 बजे के बताई जाती है। जैसे ही इंडियन क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीता तो महू में 100 से ज्यादा युवा करीब 40 से 50 बाइक पर सवार होकर और हाथ में भारत का तिरंगा लेकर जुलूस निकालने के लिए शहर में निकल पड़े। इस दौरान लोग जय श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। बताया जाता है कि जब जुलूस में शामिल लोगों ने जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी की तो दूसरे गुट के लोगों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कुछ लोगों को रोककर मारपीट करने लगे। इसके बाद माहौल बिगड़ गया।

महू में फिलहाल कैसे हैं हालात?

बता दें कि फिलहाल हालात हालात नियंत्रण में है और इलाके में सेना और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही इस पूरे मामले पर इंदौर के आयुक्त आशीष सिंह और महू के कलेक्टर नजर बनाए हुए हैं। अफसरों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह विवाद कैसे और क्यों शुरू हुआ। वहीं उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने सबसे पहले जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की थी।