मध्य प्रदेश के राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की उपस्थिति में मंत्रिमंडल के विस्तार हेतु आयोजित शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। श्री मंगुभाई पटेल ने विधायक रामनिवास रावत को मंत्री की शपथ दिलाई।

भोपाल. सोमवार को राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार हेतु आयोजित शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विधायक श्री रामनिवास रावत को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

राजभवन में मौजूद थे यह नेता

दरअसल राजभवन में सोमवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें सिर्फ राम निवास रावत को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सीएम डॉ मोहन रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई मंत्री मौजूद थे।

कौन हैं विधायक रामनिवास रावत, जो बने मंत्री

आपको बतादें कि मोहन यादव की कैबिनेट में एमपी के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत को शामिल किया है। वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सोमवार को उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

37 साल तक कांग्रेस में रहे रावत अब बीजेपी में बने मंत्री

मोहन यादव कैबिनेट में मंत्री बने ओबीसी नेता पढ़ने लिखने में काफी होशियार थे। वे करीब 37 साल तक कांग्रेस में रहे। इसके बाद उन्होंने करीब 2 माह पहले ही भाजपा ज्वाइन की है। वे दिग्विजय सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1986 में की थी। उन्होंने इतिहास और एलएलबी में मास्टर की डिग्री हासिल की है। वे दोनों में ही गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।