CM Mohan Yadav Raksha Bandhan 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बहनों के साथ 20 वर्षों से राखी बंधवाने की परंपरा निभाई। लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त राशि बहनों के खाते में दी गई।
Raksha Bandhan 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में नर्मदा वाटिका और शिवांजलि गार्डन में बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने शहर की लाड़ली बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि में 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा निभा रहा हूं। बहनों के आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं और उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास ध्यान दिया है।
सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों को दिया तोहफा
लाडली बहना योजना के तहत इस बार बहनों के खातों में 1250 रुपये के साथ राखी उपहार के तौर पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं। उज्जैन में नए उद्योग खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, जिनसे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी जिक्र किया और बताया कि नगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं बनाई जा रही हैं।
राखी बांधन के बाद सीएम मोहन बहनों को झूला झुलाया
मुख्यमंत्री ने बहनों को झूला झुलाया, कन्या पूजन किया और रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने बहनों से 15 अगस्त को तिरंगा फहराने की अपील भी की। यह आयोजन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के साथ उज्जैन में भी निरंतर प्रगति हो रही है।
रक्षाबंधन सभी पर्वों का राजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रक्षाबंधन सभी पर्वों का राजा है। यह पर्व भाई और बहन के बीच अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व है। इस पर्व का पूरे वर्ष सभी भाई-बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से ही हम प्रदेश में विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए आने वाले समय में उज्जैन को सिंहस्थ महापर्व के लिए तैयार कर रहे हैं। उज्जैन को निरंतर विकास कार्यों की अनगिनत सौगातें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कालिदास अकादमी परिसर में 109 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
