एमपी में बलात्कार के आरोपी की पत्नी के साथ बलात्कार कर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना से हड़कंप मच गया है। आरोपियों ने ये हरकत बदला लेने की नियत से की है। जबकि पीड़ित राजीनामे के लिए गई थी।

मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया है। महिला 75 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के अनुसार जिस महिला के साथ ये घटना हुई है। उसके पति को बलात्कार के केस में जेल हुई थी। वह जमानत पर छूटकर आया था, तो आरोपी की पत्नी उस महिला के घर राजीनामे के लिए गई थी। जिसने उसके पति पर बलात्कार का आरोप लगाकर उसे जेल करवा दी थी। महिला समझौता करने के लिए गई थी। लेकिन वहां जाने के बाद उसके साथ बदला लेने की नियत से पहले गैंगरेप किया फिर उसे जिंदा जलाकर मार देने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे महिला गंभीर अवस्था में जिदंगी और मौत की जंग लड़ रही है।

मुरैना जिले के अंबाह की घटना

ये घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गांव बड़फरा की बताई जा रही है। यहां 32 वर्षीय पीड़ित महिला के पति पर चांदपुरा गांव की एक महिला ने रेप का केस दर्ज करा दिया था। इस कारण उसे जेल हो गई थी। पीड़ित महिला का पति इसी माह जमानत पर आया था, तो उसकी पत्नी समझौता करने के लिए गई थी। लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसी के साथ हैवानियत हो जाएगी।

गौतम सखवार के घर गई थी महिला

महिला अपने पति पर लगे आरोप में समझौता करने के लिए गौतम सखवार के घर गई थी। जहां उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जलती हुई अवस्था में महिला घर के बाहर निकली तो लोगों को आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ गौतम सखवार, राकेश औश्र मदना ने बलात्कार कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।