मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 362 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए और जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को 'जनसेवक' बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रवींद्र भवन में कृषि, पशुपालन और राजस्व विभागों के लिए चयनित 362 शासकीय अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे अपने कार्यों को जनहित में करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

“अधिकारी वह है, जो जनहित में कार्य करता है”

मुख्यमंत्री ने कहा, "अधिकारी वह है, जो जनहित में कार्य करता है। इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में प्रवेश करना एक बड़ा कदम है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को 'प्रधान सेवक' मानते हैं और मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल भी जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा: विमुक्त समुदाय के छात्रों को मुफ्त कोचिंग

डॉ. यादव ने युवा अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह सफलता माता-पिता और परिवार के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि के बाद अधिकारियों को निरंतर प्रगति की ओर बढ़ते रहना चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग कर सकें और शासन को गर्व महसूस करवा सकें।

इस मौके पर 256 कृषि विस्तार अधिकारी, 70 सहायक पशु चिकित्सक और 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों में प्रियंवदा द्विवेदी, कमलेश वाटी, राजेश मीणा, बबली बागरी, अर्चना गौर, डॉ. पूजा सोलंकी, डॉ. नीतेश सूर्यवंशी, डॉ. राहुल यादव, भारती सोलंकी, रवि पटेल, कपिल गुर्जर सहित अन्य को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा, किसान एवं कृषि विकास मंत्री कंषाना और पशुपालन मंत्री लखन पटेल भी मौजूद रहे, जिन्होंने विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

यह भी पढ़ें : मकर संक्रांति 2025 पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात? जानें क्या है खास