मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार मेले के तहत 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रोजगार मेले के माध्यम से देश के 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। युवाओं के सामर्थ्य एवं प्रतिभा से विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार मानते हुए, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred