फ्री ई-साइकिल से बदलेगी उज्जैन की महिलाओं की जिंदगी? इलेक्ट्रिक व्हीकल बनेगा भविष्य का सबसे बड़ा सहारा? जल गंगा संरक्षण अभियान से क्या बदल रही है मध्यप्रदेश की तस्वीर? भोजशाला मामले में हाईकोर्ट फैसले पर सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

भोपाल। CM Mohan Yadav ने 26 मई को उज्जैन में महिला कर्मयोगी बहनों को नि:शुल्क ई-साइकिलें वितरित कीं। सीएसआर फंड के माध्यम से महिलाओं को 40 ई-साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताएं और बहनें अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान प्राप्त करें, यही सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे समय में ई-साइकिल जैसी सुविधाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने में मदद करेंगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल को बताया भविष्य का बेहतर विकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल आज के समय की सबसे उपयोगी और बेहतर व्यवस्था बनकर सामने आए हैं। उन्होंने ई-साइकिल उपलब्ध कराने वाली कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रही हैं।

जल गंगा संरक्षण महाभियान में तेज हुए जल संरक्षण कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार लगातार तीसरे वर्ष जल संरक्षण और जल संवर्धन के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि ‘जल गंगा संरक्षण महाभियान’ के अंतर्गत गुड़ी पड़वा से 30 जून तक करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से दो लाख से अधिक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इन कार्यों में नदियों, तालाबों, कुओं, पोखरों और बावड़ियों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही प्रमुख नदियों के उद्गम स्थलों पर भी जल संरक्षण से जुड़ी विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश में पहला स्थान मिलना प्रदेशवासियों की मेहनत और सहभागिता का परिणाम है।

भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार स्थित Bhojshala का जिक्र करते हुए कहा कि वहां गंगा दशहरा उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि भोजशाला से जुड़े उच्च न्यायालय के निर्णय का हिंदू और मुस्लिम सहित सभी वर्गों के लोगों ने सम्मान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण हो या भोजशाला का विषय, विचारों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अदालत के फैसले को सफलतापूर्वक लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है।