MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
India China Relations
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Bach Baras Kab Hai
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Who is Bittu Tabahi?
Kal Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Drishyam Trailer Release Date
Yash Toxic OTT Rights Offer
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • प्रेमी से बेटी ने कहा- "पापा नहीं रहेंगे तभी हम रह पाएंगे" और फिर जो हुआ वो रूह कंपा देगा

प्रेमी से बेटी ने कहा- "पापा नहीं रहेंगे तभी हम रह पाएंगे" और फिर जो हुआ वो रूह कंपा देगा

MP के पन्ना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। जानिए कैसे रची गई साजिश, और कैसे खेला गया यह खूनी खेल। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 13 2025, 12:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
प्रेम में अंधी बेटी ने रच डाली खौफनाक साजिश
Image Credit : iSTOCK

प्रेम में अंधी बेटी ने रच डाली खौफनाक साजिश

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस पूरी घटना की प्लानिंग बेहद चालाकी और साज़िश के साथ की गई थी, जिसे जानकर पुलिस तक हैरान रह गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
पूरा मामला – कब और कहां हुआ ये जघन्य अपराध?
Image Credit : iSTOCK

पूरा मामला – कब और कहां हुआ ये जघन्य अपराध?

8 अप्रैल की रात पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमजुपुर में 50 वर्षीय रामकेश यादव का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला। शुरुआती जांच में ही साफ हो गया कि हत्या सोते समय धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर की गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पन्ना पुलिस और SP सांई कृष्ण एस. थोटा मौके पर पहुंचे और जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई।

Related Articles

Related image1
MP Weather Alert: 50 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, जानिए कहां होगा सबसे ज्यादा असर और कब आएगी आंधी?
Related image2
देवास मंदिर में जबरन एंट्री, पुजारी को पीटा – CCTV फुटेज ने खोले कई राज, क्या BJP नेता का बेटा था हमले में शामिल?
37
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, बेटी ने खुद रची खौफनाक साजिश
Image Credit : iSTOCK

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, बेटी ने खुद रची खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि मृतक की बेटी रामबाई और ग्राम पंचमपुर निवासी राजू डुमार (35) के बीच बीते तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात का पता रामबाई के पिता को चला तो उन्होंने बेटी को फटकार लगाई और दोनों के मिलने-जुलने पर सख्त पाबंदी लगा दी।

रामकेश ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर वे दोनों फिर मिले तो वह उन्हें जान से मार देगा।

47
 "पापा को मारना होगा... वरना वो हमें मार डालेंगे" – बेटी ने खुद दिया प्लान
Image Credit : iSTOCK

"पापा को मारना होगा... वरना वो हमें मार डालेंगे" – बेटी ने खुद दिया प्लान

राजू डुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रामबाई ने ही उसे कॉल कर बताया था कि उसके पास नींद की गोलियां हैं और वह उन्हें पिता को दे देगी। इसके बाद उसने कहा – "रात को घर आ जाना, पापा को मारकर निकल जाना।"

8 अप्रैल की रात करीब 10 बजे रामबाई ने राजू को कॉल कर बुलाया। उसने कहा – "मैं महुआ बीनने जा रही हूं, तुम अंदर जाकर पापा को मार देना।"

57
गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, फिर भाग निकला आरोपी
Image Credit : iSTOCK

गर्दन पर ताबड़तोड़ वार, फिर भाग निकला आरोपी

रामकेश यादव उस समय गहरी नींद में थे। राजू घर के अंदर घुसा और सोते हुए रामकेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए। खून से लथपथ शव चारपाई पर ही पड़ा रह गया। हत्या के बाद राजू वहां से फरार हो गया।

67
पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, दोनों गिरफ्तार
Image Credit : iSTOCK

पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, दोनों गिरफ्तार

मामले में जब पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर रामबाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

77
 जांच जारी, प्रेम की आड़ में हत्या ने खड़े किए कई सवाल
Image Credit : iSTOCK

जांच जारी, प्रेम की आड़ में हत्या ने खड़े किए कई सवाल

यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि प्रेम में अंधी सोच और असमर्थ रिश्ते किस कदर खतरनाक रूप ले सकते हैं। एक बेटी ने अपने ही पिता को सिर्फ इसलिए मरवा डाला क्योंकि वह उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हत्या में प्रयोग किए गए हथियार व घटनास्थल से जुड़े अन्य सबूतों की भी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सागर में शराब से मौतों के बाद बड़ा एक्शन! 30 आरोपी जांच के घेरे में, अब खुलेगा पूरा नेटवर्क
Recommended image2
AIM Congress 2026: विश्व बैंक ने MP के AI प्रोजेक्ट्स में दिखाई फंडिंग में रुचि
Recommended image3
MP News: CM मोहन यादव ने खोले मध्यप्रदेश के दरवाजे, फूड प्रोसेसिंग से डेटा सेंटर तक- दुनिया को दिया MP में निवेश का न्योता
Recommended image4
दुबई से MP आएगा निवेश दल! होटल से एविएशन तक बड़ा प्लान, मिडिल क्लास को मिलेंगे रोजगार के मौके?
Recommended image5
MP Investment News: तातारस्तान और UAE को साध रहे CM मोहन यादव, GIS पर बड़ा दांव
Related Stories
Recommended image1
MP Weather Alert: 50 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, जानिए कहां होगा सबसे ज्यादा असर और कब आएगी आंधी?
Recommended image2
देवास मंदिर में जबरन एंट्री, पुजारी को पीटा – CCTV फुटेज ने खोले कई राज, क्या BJP नेता का बेटा था हमले में शामिल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved