MP में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन 11-12 सितंबर को इंदौर में होगा। स्मार्ट, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त परिवहन पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। प्रदेश में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा।

समिट में निजी बस ऑपरेटरों के साथ नीति निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रदेश की मौजूदा यात्री परिवहन व्यवस्था की समीक्षा के साथ इसे तकनीक आधारित, प्रभावी और यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाने पर चर्चा होगी।

MP Passenger Transport Summit 2026: सुरक्षित और स्मार्ट परिवहन पर फोकस

यात्री परिवहन विजन समिट में प्रदेश में सार्वजनिक और निजी यात्री परिवहन को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। परिवहन क्षेत्र के विशेषज्ञ और बस ऑपरेटर अपने अनुभव साझा करेंगे और व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव देंगे। खास तौर पर यात्रियों की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के तरीकों पर चर्चा होगी। सरकार का जोर ऐसी परिवहन सुविधा विकसित करने पर है, जो लोगों के लिए सुगम, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रदूषण रहित हो।

यात्री परिवहन में Innovation और Investment से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

समिट में परिवहन क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों और संभावित निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। विशेषज्ञ बताएंगे कि आधुनिक तकनीक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के जरिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को किस तरह अधिक सक्षम बनाया जा सकता है। यात्री परिवहन क्षेत्र में निवेश बढ़ने से इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। साथ ही परिवहन सेवाओं में तकनीकी बदलाव और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी सुझाव लिए जाएंगे।

MP Transport Summit 2026 Registration: 10 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीयन

यात्री परिवहन विजन समिट 2026 में शामिल होकर अपने सुझाव देने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। पंजीयन की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म के जरिए अपना पंजीयन करा सकेंगे। समिट में भाग लेने के लिए पंजीयन आवश्यक होगा।

MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026 ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म

परिवहन विजन समिट से जुड़ी विस्तृत जानकारी और कार्यक्रम की अन्य जानकारियां यहां देखी जा सकती हैं:

  • कार्यक्रम: यात्री परिवहन विजन समिट 2026
  • तारीख: 11 और 12 सितंबर 2026
  • स्थान: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर
  • मुख्य विषय: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
  • पंजीयन की अंतिम तारीख: 10 सितंबर 2026
  • पंजीयन का समय: दोपहर 12 बजे तक