सार
मध्य प्रदेश में 6 साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती होने जा रही है। एमपी में 8000 पुलिस पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी, जिसमें 7500 कांस्टेबल और 500 एसआई पद शामिल हैं। जानिए भर्ती प्रक्रिया और तारीखें।
MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! राज्य सरकार ने लंबे इंतजार के बाद 8000 पुलिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसमें 7500 कांस्टेबल और 500 सब इंस्पेक्टर (SI) पद शामिल हैं। 6 साल के अंतराल के बाद SI की भर्ती होने जा रही है, जिससे लाखों युवा उम्मीदवारों को राहत मिली है।
MP Police भर्ती अधिसूचना जल्द, परीक्षा जून-जुलाई में
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा इस माह के अंत तक भर्ती अधिसूचना जारी की जा सकती है। पुलिस मुख्यालय ने बोर्ड से भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आग्रह किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून-जुलाई में आयोजित की जा सकती है।
MP Police में 6 साल बाद फिर से SI भर्ती
2018 के बाद से अब तक MP में कोई SI भर्ती नहीं हुई थी। कोविड-19 और प्रशासनिक देरी की वजह से प्रक्रिया अटकी रही। इस देरी से कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं, जिससे सरकार पर पहले से ही दबाव बना हुआ था।
सरकार का बड़ा वादा: 5 साल में 2.5 लाख नौकरियां
सरकार ने विधानसभा में घोषणा की है कि अगले 5 वर्षों में 2.5 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी विभागों में खाली पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। SC/ST/OBC वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
राजनीतिक हलचल भी तेज
कांग्रेस सरकार पर रोजगार के वादे पूरे न करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि विभागों में हज़ारों पद खाली पड़े हैं।