MP Police Constable Recruitment 2023: मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 में फर्जीवाड़े की सूचना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश। सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक और आधार डेटा की हो रही जांच।

MP Police Constable Recruitment 2023: मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 की प्रक्रिया में फर्जीवाड़े और अनियमितताओं की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य, जिनसे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है, उन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती -2023 की प्रक्रिया में फर्जीवाड़े एवं अनियमितता की सूचना मिलने पर मेरे द्वारा सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस प्रकार के आपराधिक कृत्य, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है, मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Scroll to load tweet…

पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच, बायोमेट्रिक और आधार हिस्ट्री हो रही चेक

पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने संज्ञान लेते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की सूक्ष्मता से जांच शुरू कर दी है। जिन मामलों में इम्परसोनेशन (दूसरे की जगह परीक्षा देना) का संदेह है, वहां पर FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर, पुलिस महकमा के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया जिन मामलों में धोखाधड़ी सामने आई है, वहां तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।