MP के राजगढ़ में एक महिला पर हुआ ऐसा वहशी हमला, जिसे सुनकर रूह कांप उठे! पति ने शक में काट दी पत्नी की नाक, स्तन और चाकू से किए प्राइवेट पार्ट पर वार। क्या ये महज शक था या छुपा है कोई और खौफनाक राज़? आरोपी फरार… पुलिस कर रही है जांच!

Rajgarh crime news: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के लिमा चौहान थाना क्षेत्र के पाडल्या माताजी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसने नाक, स्तन और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने पहले से बना रखी थी योजना

यह खौफनाक हमला मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। आरोपी पति कमल वर्मा ने पहले से ही योजना बना रखी थी। पत्नी सावित्री बाई (35) को अकेला पाकर उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। महिला के एक स्तन का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कट चुका है।

जीवन और मौत से जूझ रही महिला 

हमले के बाद महिला को तुरंत सिविल अस्पताल सारंगपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे शाजापुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जख्म हैं और वह अभी भी अवसाद और सदमे में है।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना के बाद आरोपी पति कमल वर्मा मौके से फरार हो गया है। लिमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया के मुताबिक, बीएनएस की धारा 85 व 109 के तहत आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

पति करता था पत्नी के किस व्यवहार पर संदेह?

पीड़िता के अनुसार, उसका पति अकसर उसके चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति ने उस पर पहले भी कई बार मानसिक और शारीरिक हिंसा की है।

आरोपी पति का आखिर क्या था मकसद?

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति ने पत्नी की नाक और स्तन इसलिए काटे ताकि वह कुरूप दिखे और उसे समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़े। यह सोची-समझी और प्रतिशोध की भावना से की गई बर्बरता मानी जा रही है।

क्या केवल शक था या है कोई और वजह?

पुलिस इस मामले को गंभीर आपराधिक मानसिकता और पूर्व नियोजित अपराध मान रही है। अब सवाल यह है – क्या यह सिर्फ शक का मामला था या इसके पीछे है कोई गहरी साजिश या छिपा राज़?

घटना के बाद बढ़ा आक्रोश, की जा रही ये मांग

इस घटना ने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और महिला को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल बता रहे हैं।