मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक लड़की को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मृतका से एक तरफा प्यार करता था। लेकिन जब लड़की ने इसके प्रपोजल को ठुकराया तो उसने हत्या कर दी।

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक लड़की को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया है। शुरूआती जांच में यह मामला एकतरफा प्रेम का मामला लग रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी कई दिन से लड़की के पीछे था

दरअसल, यह शॉकिंग घटना नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की है। जहां गुरुवार देर रात सिंधी कॉलोनी में शीतल धर्मशाला के पास काजल साहू (22) को धर्मेंद्र उर्फ डीके (23) नाम के युवक ने सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और काजल को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था।

जबलपुर से आ रही थी घर...तभी किया उसे शूट

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि काजल साहू जबलपुर से ड्यूटी करने के बाद गोटेगांव अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वो रेलवे स्टेशन से निकलकर कुछ ही दूर पहुंची और पीछे से आए धर्मेंद्र ने उसके सिर में गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओपी भावना मरावी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आरोपी को पकड़ लिया गया है उससे पूछताछ की जी रही है।

मां बोली-उसने बेटी को मार डाला...उसे फांसी पर लटका दो

वहीं इस घटना को लेकर मृतक लड़की की मां ने रोते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी लड़का बेटी को दो साल से परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वो नहीं मानी। उसने हमारी बेटी को मार डाला अब सरकार और पुलिस से गुहार है कि इस दरिंदे को भी फांसी की सजा होनी चाहिए। तभी हमें इंसाफ मिलेगा। वहीं परिजनों ने फांसी की मांग करते हुए चक्काजाम भी किया।