MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • MP में Honor Killing: भाइयों ने पति को मार डाला, 88 दिन बाद मासूम को छोड़ पत्नी ने भी किया सुसाइड

MP में Honor Killing: भाइयों ने पति को मार डाला, 88 दिन बाद मासूम को छोड़ पत्नी ने भी किया सुसाइड

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के धानोदा गांव में 5 अप्रैल को हुए ऑनर किलिंग-Honor Killing लखन 'राजपूत हत्याकांड' में अब एक और दर्दनाक किस्सा जुड़ गया है। इस हत्याकांड के 88 दिन बाद उसकी पत्नी 26 वर्षीय नीतू कुंवारी ने भी 2 जुलाई को जहर खाकर जान दे दी। 

3 Min read
Author : Contributor Asianet
| Updated : Jul 03 2023, 10:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के धानोदा गांव में 5 अप्रैल को हुए ऑनर किलिंग-Honor Killing लखन 'राजपूत हत्याकांड' में अब एक और दर्दनाक किस्सा जुड़ गया है। इस हत्याकांड के 88 दिन बाद उसकी पत्नी 26 वर्षीय नीतू कुंवारी ने भी 2 जुलाई को जहर खाकर जान दे दी। उसकी 2 महीने की बेटी है। मृतका ने दो लाइन का सुसाइड नोट छोड़ा-''मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं, मैं अपने लखन के बिना जी नहीं सकती।' घटना का पता तब चला, जब उसकी सास और ननद किसी काम से बाहर गई हुई थीं और घर लौटीं। देखा, तो बिस्तर पर नीतू मरी पड़ी थी और बच्ची बिलख रही थी। (बुआ की गोद में बच्ची, नीतू कंवर और लखन)

26
Image Credit : Asianet News

मप्र के राजगढ़ के धानोदा की रहने वाली नीतू कुंवर ने लखन राजपूत से लव मैरिज की थी। लेकिन उसके भाइयों को यह मंजूर नहीं था। शादी के 9 महीने बाद भाइयों ने लखन की हत्या कर दी थी।

36
Image Credit : Asianet News

लखन की मौत के बाद से नीतू दु:खी थी। वो लगातार मरने की बात कहा करती थी, लेकिन गर्भवती होने से वो सुसाइड से बचती रही। लेकिन अब उसने अपनी जान दे दी।

46
Image Credit : Asianet News

2017 में जब नीतू सिंह 9वीं क्लास में पढ़ती थी, तब वो गांव के ही लखन राजपूत से प्रेम करने लगी थी। लेकिन उसकी शादी जबरन राजगढ़ के रावतपुरा गांव के राजेंद्र सिंह से करा दी गई। पति के शराबी होने और मारपीट करने से परेशान नीतू अपने दोनों बच्चों को छोड़कर मायके आ गई थी। इसके बाद लखन से शादी कर ली थी।

56
Image Credit : Asianet News

पुलिस के मुताबिक, लखन को 6 गोलियां मारी गई थीं। उसकी गर्दन में सब्बल फंसा मिला था। लखन के पिता बहादुर सिंह और मां श्यामसुंदर अपने बेटे की मौत के बाद से डरे हुए हैं। लखन की बहन सपना के मुताबिक, भाभी के भाई कहते थे कि बहन ने घर की इज्जत पर दाग लगा दिया।

यह भी पढ़ें-बीकानेर में 12th की हिंदू छात्रा को भगाकर ले गई लेडी टीचर, धर्म परिवर्तन की आशंका से भड़के लोग, जानिए 10 बड़ी बातें

66
Image Credit : Asianet News

परिजनों के धमकाने के बाद नीतू और लखन घर से भाग गए। पुलिस ने उन्हें राजस्थान के झालावाड़ से ढूंढ़ा था। मालूम चला कि उन्होंने 8 जुलाई, 2022 को शादी कर ली है। बाद में जब वो घर लौटे, तो लखन का मार दिया गया।

यह भी पढ़ें-बिहार में का बा? ससुराल में जुगाड़ का पुल देख बिदक गया दूल्हा, बड़ी मुश्किल से पार करने को हुआ राजी, मगर मुंह फूला रहा

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
42 वर्षीय जूनियर से इश्क लड़ा बैठी 52 साल की महिला अफसर, फिल्म जुदाई की तरह है यह कहानी
Recommended image2
Vikramotsav 2026: उज्जैन में सांस्कृतिक महापर्व का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने की अंतरराष्ट्रीय सम्मान की घोषणा
Recommended image3
उज्जैन विक्रम व्यापार मेला 2026: CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, वाहन खरीदी पर करोड़ों की छूट
Recommended image4
CM Mohan Yadav in Dabra: महाशिवरात्रि पर नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए CM मोहन यादव, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
Recommended image5
बागेश्वर धाम में दुल्हन को तगड़ा दहेज, सोने के गहने-FD और सोपा-बेड तक, लंबी है लिस्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved