pm modi bhopal visit mahila sashaktikaran sammelan : पीएम मोदी भोपाल में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित इस सम्मेलन में कई सौगातों की घोषणा होगी। 

pm modi bhopal visit mahila sashaktikaran sammelan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10: 30 पर भोपाल पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगा। जहां पीएम मोदी देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई सौगातें देंगे प्रधानमंत्री।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी भोपाल से जारी करेंगे 300 रुपए का सिक्का

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और ₹300 मूल्य का एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे। सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर की छवि अंकित होगी। साथ ही, एक महिला कलाकार को आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान के लिए राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

 सुरक्षा से लेकर मंच संचालन, हेलीपैड तक होंगी महिलाएं

बता दें कि यह सम्मेलन पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित है। सुरक्षा से लेकर मंच संचालन, हेलीपैड से लेकर व्यवस्थापन तक, हर जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ में है। यह आयोजन महिला नेतृत्व को जमीन पर उतारने का सशक्त प्रयास है। 15,000 से अधिक महिलाएं सिंदूर रंग की साड़ियों में प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। इस आयोजन को महिलाओं की गरिमा और सहभागिता का प्रतीक माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह भी है कि प्रधानमंत्री के विमान को दतिया से भोपाल तक एक महिला पायलट उड़ाएंगी। वहीं इंदौर में मेट्रो की पहली ट्रिप में केवल महिला यात्री ही सवार होंगी, जो इस अभियान का हिस्सा हैं।