कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कई विभागों में लाखों पद खाली है। फिर भी युवा क्यों बेरोजगार हैं।

इंदौर. प्रियंका गांधी सोमवार को चुनावी दौरे पर मध्यप्रदेश आई। उन्होंने धार जिले के साथ ही इंदौर में सभा को संबोधित कर कांग्रेस के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार बेरोजगारी दूर नहीं कर पाई। पढ़े लिखे युवा और होनवार नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों पर निर्भर ​रहना पड़ता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्यप्रदेश में एक चरण में 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होंगे। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। हालही पीएम मोदी ने एमपी के कई जिलों में सभा कर जनता से आशीर्वाद मांगा। प्रियंका गांधी इंदौर और धार जिले में जनता के बीच पहुंची। प्रियंका गांधी के इंदौर पहुंचने से पहले ही भाजपा के एक प्रवक्ता ने जुबानी हमला बोला है।

कांग्रेस अध्यक्ष बने रबर सटाम्प

भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे है। लेकिन उन्हें केवल रबर स्टाम्प बना रखा है। यानी वे केवल हस्ताक्षर के लिए ही पूछे जाते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस में दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर ही फोकस किया जाता है।

पहले धार फिर इंदौर में हुई चुनावी सभा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मध्यप्रदेश के धार जिले के डही गांव में पहुंचती। जहां उन्होंने जनता को संबोधित कर कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। जबकि विभिन्न सरकारी विभागों में ही लाखों पद खाली है। कांग्रेस की सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023 : केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, लगाया झूठी गारंटी देने का आरोप

प्रियंका गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई कांग्रेस नेता थे। धार के बाद उनकी सभा इंदौर के रोबोट चौराहे के समीप स्थित ग्राउंड में हुई। जहां हजारों की संख्या में जनता पहुंची।

यह भी पढ़ें: अकाउंट रेडी रखना...मप्र विधानसभा चुनाव 2023 से पहले नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो वायरल