Sonam Raghuvanshi Latest News : इंदौर के ट्रांसपोर्ट करोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे सुहागरात से लेकर हनीमून तक, हर रात थी स्क्रिप्टेड थी।

Sonam Raghuvanshi Latest News : सिर्फ एक हत्याकांड... जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यह मर्डर मिस्ट्री खतरनाक साजिश की सनसनीखेज दास्तान चुकी है। कैसे इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 2 जून को सोनम रघुवंशी के साथ शादी होती है, वह बेहद खुश था, उसे लगा अब उसकी जिंदगी असल शुरूआत होने जा रही है, इतनी अच्छी पत्नी जो पाई है। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिसके साथ उसने हसीन सपने सजोए हैं, वह ही उसे हसीन वादियों में ले जाकर मार डालेगी। 11 मई 2025 को शादी हुई...20 मई को हनीमून पर निकले और...2 जून को राजा का मर्डर हो गया। महज12 दिन में यह हनीमून एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में तब्दील हो गया। अब कातिल बीवी सोनम के बारे में जो रोज खुलासे हो रहे हैं, वह चैंकाने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनम ने राजा से कहा-अभी हम पति-पत्नी की तरह नहीं रहेंगे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम इतनी शातिर थी कि उसने शादी के बाद राजा के साथ एक बार भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे। सुहागरात नहीं मनाने की जो वजह बताई थी वह ऐसी थी कि चाहकर भी राजा मना नहीं कर सका....सोनम ने पहली रात को जब राजा करीब आया तो उसने कहा-मैंने मन्नत ली है, जब तक कामख्या मंदिर के दर्शन नहीं कर लेती, तब तक हमारे बीच पति-पत्नी जैसे शारीरिक रिश्ते नहीं होंगे। हम हनीमून पर चलते हैं, वहीं यह सरफ्राइज ओपन होगा। यह सब बातें मीडिया को राजा के दोस्त अभिषेक ने बताईं, अभिषेक का कहना है कि राजा तो सिर्फ असम कामख्या मंदिर जाना चाहता था, उसका शिलांग का कोई प्लान ही नहीं था।

सोनम सिर्फ 4 दिन ही ससुराल में रही

राजा से शारीरिक संबंध नहीं बनाने पड़े इसलिए सोनम एक और चाल खेली। वह शादी के बाद महज 4 दिन ही ससुराल में रही...इसके बाद सीधे मायके चली गई, राजा के परिवार ने जब सोनम के घरवालों से बहू विवाह के बाद पहली बार भिजाने की रश्म करने को कहा तो सोनम ने सीधे मना कर दिया कि वह अब जून में आएगी। ताकि किसी तरह राजा से दूर रह सके...ना पति ना ही परिवार उसकी इस खतरनाक चाल को नहीं भाप सकां। वह तो अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा के मर्डर का प्लान बना रही थी। इसलिए कामख्या मंदिर की मन्नत का बहाना किया।

अफेयर की बात पर मां से खूब लड़ी थी सोनम

इंदौर पुलिस ने जांच में बताया कि सोनम के अफेयर के बारे में उसके माता-पिता को खबर हो गई थी। इसके लिए सोनम ने अपनी मां से लड़ाई भी की थी। इसके बाद भी परिवार ने इसे अनदेखा कर दिया और उसकी राजा के साथ शादी कर दी। पिता देवी सिंह रघुवंशी को लगा था कि शादी के बाद बेटी मान जाएगी, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह 7 फेरे सिर्फ इसलिए ले रही है कि पति का मर्डर कर सके। कहा जा रहा है कि सोनम ने विवाह इसलिए किया था कि पिता हार्ट के मरीज थे, अगर वह ऐसा नहीं करती तो उनको दिल का दौरा पड़ सकता था। उसका प्लान था…राजा को मारकर राज की फिर से दुल्हन बनने का…लेकिन उसकी सारी चाल धरी की धरी रह गईं, जब पुलिस ने उसे यूपी के गाजीपुर से 9 जून को गिरफ्तार किया तो सारी काहानी सामने आ गई।