CM Mohan Yadav Raksha Bandhan Gift: आगर-मालवा में CM Mohan Yadav ने Raksha Bandhan पर बहनों को बड़ा तोहफ़ा दिया। Ladli Behna Yojana के तहत नवंबर से 1500 रुपये महीना, 2028 तक 3000 रुपये देने का ऐलान।  

CM Mohan Yadav Raksha Bandhan Gift: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान में बड़ा तोहफ़ा दिया। उन्होंने घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना के तहत दीपावली के भाईदूज से बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे और वर्ष 2028 तक यह राशि 3000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। CM ने कहा कि बहनों के बिना संसार सूना है, यह रिश्ता अटूट और अमर है। बहनों के लिए सब कुर्बान है, कोई कमी नहीं रखेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आगर मालवा के बाबा बैजनाथ महादेव धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई, मिठाई खिलाई, उपहार दिए और सावन के झूले में झुलाया। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगजनों को जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देवी अहिल्या नारी शक्ति कल्याण मिशन पर जोर दे रही है। प्रदेश में देवी अहिल्या नारी शक्ति कल्याण मिशन चलाया जा रहा है। इस मिशन के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारी सरकार मिशन मोड पर तेजी से काम कर रही है। डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है, चाहे राज्य विधानसभा हो या लोकसभा, महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ेगा।

आगर-मालवा में हो रहा 4 हजार करोड़ रूपए का निवेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर-मालवा जिले की तकदीर और तस्वीर जल्दी बदलने वाली है। यहां करीब 4 हजार करोड़ की बड़ी राशि का निवेश हो रहा है। यहां आलू से जुड़े उत्पादों का बड़ा कारखाना स्थापित होने वाला है। इससे यहीं के लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों को उनके द्वारा उगाए जा रहे आलू की लागत से चार गुना ज्यादा कीमत मिलेगी।

पीकेसी के बड़े लाभ का हिस्सा बनेगा आगर-मालवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का बड़ा लाभ आगर-मालवा जिले को भी मिलेगा। इससे जिले के हर एक गांव और कस्बे को पीने का पानी मिलेगा साथ ही यहां के एक-एक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा हुई है। आगर-मालवा जिले को भी जल्द ही रेल की सौगत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर में मेट्रो रेल शुरू हो चुकी है, भोपाल में जल्द ही शुरू होने वाली है। इससे पहले रायसेन जिले में वंदे भारत और मेट्रो रेल के कोच बनाने की बीईएमएल की रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री का भूमिपूजन होने जा रहा है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री 10 अगस्त को इस फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष जताया कि आगर-मालवा जिले के थाना आगर-मालवा और एसडीओपी ऑफिस आगर-मालवा को आईएसओ प्रमाण-पत्र मिला है।