मध्य प्रदेश के धार जिले के दिव्यांग गणेश सिंह राम भक्त हैं। वह दोनों ही पैर से चल नहीं सकते हैं। लेकिन उनकी भक्ति अनूठी है। वो 1000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से ही तय करेंगे। रोजाना  50 से 60 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं।

अयोध्या, 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। करोड़ों लोगों के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि उनके आराध्य भगवान श्रीराम विराजमान जो होने वाले हैं। इस मौके पर लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या जाएंगे। इसी बीच एक ऐसे राम भक्त हैं, जिनके दोनों पैर नहीं, फिर भी वो अयोध्या के भव्य राम मंदिर और रामलला के दर्शन के लिए साइकिल चलाकर निकले हैं। वह 1000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से ही तय करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोजाना 50 से 60 किलोमीटर साइकिल चलाता

दरअसल, यह राम भक्त मध्य प्रदेश के धार जिले के दिव्यांग गणेश सिंह हैं। जिन्होंने ने 2 जनवरी से साइकिल यात्रा शुरू की है, जो अब तक 160 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। वह शुक्रवार को साइकिल चलाकर शाजापुर पहुंचे हैं। गणेश रोजाना 50 से 60 किलोमीटर की साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। साथ में राम नाम का जप भी करते जा रहे हैं।

गणेश का सालों का सपना 22 जनवरी को पूरा

दिव्यांग गणेश सिंह ने बताया कि वह भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए तो वह रोजाना 50 से 60 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं ताकि समय पर अयोध्या पहुंच सकें। गणेश का कहना है कि मेरा सालों का सपना 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। मैंने बड़ा ही खुशनसीब हूं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में रहूंगा। जब गणेश शाजापुर पहुंचे तो उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया।