भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को ग्रीन डिजाइन के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली। यह भारत का पहला निजी स्टेशन है, जो एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देता है।

Rani Kamalapati Railway Station: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को ASSOCHAM से GEM सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेशन में 5-स्टार रेटिंग मिली है। यह रेटिंग स्टेशन के ग्रीन, टिकाऊ डिजाइन और पर्यावरण अनुकूल होने के चलते मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रानी कमलापति स्टेशन भारत का पहला निजी रेलवे स्टेशन है। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसने अन्य रेलवे स्टेशनों के लिए एक बेंचमार्क और मॉडल स्थापित किया है। जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बने रानी कमलापति स्टेशन को भारत के पहले विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में मान्यता प्राप्त है।

रानी कमलापति स्टेशन को पहले हबीबगंज स्टेशन के नाम से जाना जाता था। नवंबर 2021 में इसका नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रखा गया। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यहां फूड प्लाजा, फूड कोर्ट, AC वेटिंग लाउंज जैसी सुविधाएं हैं। इसके खुले परिसर में लिफ्ट, एस्केलेटर और 700 से 1100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

रानी कमलापति स्टेशन पर मिलती हैं ये सुविधाएं

पार्किंग: स्टेशन में एक बड़ा कवर्ड पार्किंग क्षेत्र है। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में सुविधा होती है। उन्हें अपने वाहन लगाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता।

आरामदायक लाउंज और वेटिंग एरिया: AC लाउंज और वेटिंग एरिया यात्रियों के लिए ट्रेन का इंतजार करना आसान बनाते हैं। यहां बिना कोई फीस दिए 700-1000 यात्री बैठ सकते हैं।

दुकानें और खाने के विकल्प: स्टेशन पर कई तरह की दुकानें, ऑफिस और स्टोर हैं। यहां यात्रियों को खरीदारी के लिए कई विकल्प मिलते हैं। फूड कोर्ट और रेस्तरां हैं।

एस्केलेटर और लिफ्ट: यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए गए हैं।

सुरक्षा के लिए एडवांस व्यवस्था: स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एडवांस व्यवस्था है। 160 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाती है।