महज 37 साल की एक महिला के 60 साल के बुजुर्ग ने केरी कट्टे से टुकड़े कर दिये थे। इस हत्याकांड की वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला ने आरोपी को बलात्कार नहीं करने दिया था।

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की रहने वाली एक 37 साल की महिला को 60 साल के एक बुजुर्ग ने काट दिया था। आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करना चाहा, लेकिन जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने मारकर केरी कट्टे से उसके टुकड़े कर दिये। इसके बाद उसे अलग अलग ट्रेनों में रखकर फरार हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नागदा महू ट्रेन में मिले टुकड़े

मध्यप्रदेश की जाीआरपी पुलिस ने नागदा महू ट्रेन में मिले महिला के शव के टुकड़ों की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी कमलेश को एमपी के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

नींद की गोलियां खिलाकर रेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कमलेश पटेल यूपी के ललितपुर के पिपरोनिया बेहट का रहने वाला है। आरोपी लंबे समय से उज्जैन के हीरा मिल की चाल में रहता है। आरोपी ने देखा कि उज्जैन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर मीराबाई नामक महिला मथुरा जानेवाली ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। तभी कमलेश ने उससे बातचीत की तो कहा कि मथुरा की ट्रेन निकल गई है। अब कल आएगी। ये कहकर वह महिला को अपने घर ले गया। जहां उसने महिला को नींद की गोलियां खिला दी। इसके बाद उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, लेकिन महिला की नींद खुल गई। तो महिला ने इसका विरोध किया। आरोपी ने गुस्से में आकर महिला का गला घोंट दिया। इसके बाद केरी काटने वाले संतूर से महिला के टुकड़े कर दिये। जिन्हें दो अलग अलग ट्रेनों में रखकर फरार हो गया।

पति से लड़कर आई थी महिला

मृतक महिला मूल रूप से रतलाम जिले के मउ बिलपांक की रहने वाली थी।। जिसकी उम्र महज 37 साल थी। महिला का अपने पति के साथ विवाद होता था। ऐसे में एक दिन अपने पति भंवरलाल डामर द्वारा चाटा मारने पर महिला घर छोड़कर चल दी थी। इसके बाद महिला के टुकड़े पुलिस ने बरामद किये थे। जिसके बाद लापता महिलाओं की जांच की तो पता चला कि मृतक महिला रतलाम की मीराबाई है। जो पति से हुई लड़ाई के बाद घर से निकली थी।